पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा ने अपनी 10वीं किताब ‘फील गुड, हील गुड’ लॉन्च की 

Indiareporter Live
शेयर करे

यह किताब भावनात्मक एवं मानसिक समस्याओं के लिए जागरूकता निर्माण करेगी

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 23 अप्रैल 2024। पद्मश्री से सम्मानित एवं होमियोपैथी क्लिनिक्स की सबसे बड़ी श्रृंखला डॉ. बत्राज़ हेल्थकेयर के संस्थापक डॉ. मुकेश बत्रा ने अपनी 10वीं किताब ‘फील गुड, हील गुड. स्टेइंग हैप्पी विद होमियोपैथी’ लॉन्च की है। ब्लूम्सबरी द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लॉन्च समारोह में मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर एक बेहद उपयोगी पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें मंदिरा बेदी, राजीव बजाज, मधु, जाएद खान और डॉ आशीष कॉन्ट्रैक्टर ने हिस्सा लिया। पैनल चर्चा का संचालन तारा देशपांडे ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए, पद्मश्री, डॉ. मुकेश बत्रा ने कहा, “इस किताब में पिछले 50 वर्षों के दौरान भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों का इलाज करने के मेरे मेडिकल अनुभवों का समावेश है। इसमें चिंता, डिप्रेशन, एडीएचडी, तनाव और अकेलापन जैसी समस्याओं को रोकने, इनके सुरक्षित होमियोपैथी उपचार जिनकी आदत ना लगे और सेल्फ-हेल्प उपायों के बारे में बताया गया है। इस किताब के जरिये मैंने जागरूकता निर्माण करने के साथ ही आम लोगों के बीच चर्चा से दूर इन मुद्दों पर बहस शुरु करने तथा इनके समाधान पेश करने का प्रयास किया है। भारत में करीब 6 करोड़ लोग गंभीर मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह दुर्भाग्य की बात है कि भारत को विश्व की आत्महत्या राजधानी कहा जाता है, जहां हर साल आत्महत्या के लगभग 2.6 लाख मामले सामने आते हैं। ‘फील गुड, हील गुड. स्टेइंग हैप्पी विद होमियोपैथी’ इस समस्या के लिए जागरूकता निर्माण करने के साथ मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़ी लगातार बढती समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक अपनी रिलीज़ से पहले ही अमेज़ॉन पर हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रीशन कैटेगरी के अंतर्गत टॉप 10 पुस्तकों में शामिल हो चुकी है।

उद्योग जगत, मेडिकल क्षेत्र, फिल्म एवं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सहित अन्य क्षेत्रों के गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति वाले इस भव्य समारोह का समापन दोपहर के भोजन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Next Post

डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति

शेयर करेडिश टीवी ग्राहकों को अब टीवी सब्सक्रिप्शन के अंतर्निहित देगा ओटीटी सेवाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 23 अप्रैल 2024। डिश टीवी ने भारत में मनोरंजन अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए एक अग्रणी पहल की है। अग्रणी डीटीएच प्रदाता ने अपनी इस पहल में अपने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां