महिला की गला रेतकर हत्या, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बरेली 20 जून 2023। बरेली के शाही में तीन दिन से लापता कुल्छा गांव की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह कुल्छा-शाही मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में सड़ा-गला शव पड़ा मिला। शरीर से दाहिने हाथ और बायें पैर का पंजा गायब था। सिर के पीछे गहरा घाव मिला है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। शाही थाना क्षेत्र के कुल्छा गांव निवासी प्रेमराज मौर्य आंखों में परेशानी की वजह से घर पर ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी धानवती (43) शनिवार सुबह नौ बजे दवा लेने शाही स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय गई थीं। दवा लेने के बाद किसी सराफ की दुकान पर भी जाने की बात कही थी। मगर दोपहर तक वह घर नहीं लौटीं तो उनकी तलाश शुरू की गई। 

सोमवार सुबह राम अवतार शर्मा के गन्ने के खेत में राजू नाम के युवक ने महिला का शव पड़ा देखा। उसने प्रधान के पति केशव यादव को जानकारी दी। कुल्छा गांव निवासी धानवती (43) की हत्या का घटनास्थल उनके साथ हुई नृशंसता को स्पष्ट बयां कर रहा है। शव से कलाई और पैर का पंजा इस तरह से कटा है जैसे किसी धारदार हथियार से उन्हें काटा गया हो। हालांकि, पुलिस का मानना है कि जानवरों के नोचने की वजह से भी पंजा और कलाई गायब हो सकती है। मगर सवाल ये है कि जानवर मांस तो नोच ले जाएंगे, मगर क्या धारदार हथियार की तरह हड्डी भी काट ले जाएंगे। मौके पर कटे हुए पंजे और कलाई का कोई अवशेष भी नहीं मिला है। कलाई कटने के बावजूद हाथों में लाल चूड़ियां थीं। 

जानवरों ने नोचा होता तो चूड़ियां बिखरी होतीं। घटनास्थल के हालात बता रहे हैं कि धानवती ने खूब संघर्ष किया। गन्ने के खेत में जिस जगह शव पड़ा मिला, वहां आसपास के गन्ने भी टूटे मिले। महिला का शव पेट के बल पड़ा था। महिला के सिर के बालों का गुच्छा दूर पड़ा था। कुछ दूरी अस्पताल का पर्चा और दवा एक पॉलिथीन में पड़ी मिली। 

धानवती के साथ यह वारदात घरवालों और ग्रामीणों की लिए पहेली बन गई है। पुलिस भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। सभी की जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर धानवती की हत्या किसने और क्यों की होगी? महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उनकी और परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं है। वह चाहते हैं कि पुलिस सच्चाई को सामने लाए।

शव जलाने की आशंका खारिज
महिला के शव पर कमर के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह काला पड़ा हुआ था। लोगों ने शक जताया कि उसके शव को तेजाब या किसी केमिकल से जलाया गया है। हालांकि, फोरेंसिक टीम ने मौके पर ही यह आशंका खारिज कर दी। बताया कि धूप में शव पड़ा होने से उसमें से कई केमिकल निकलते हैं। इनकी वजह से ऐसा हुआ होगा। टीम ने मौत का समय करीब चार दिन पहले माना। हालांकि यह भी माना कि ज्यादा गर्मी की वजह से शव खराब हो गया है।

डॉक्टर ने बताया, इन्हीं का बनाया पहला पर्चा
– महिला को दवा देने वाले आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सक भी हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कपड़ों से महिला की पहचान की। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो बताया कि शनिवार को जब वह अस्पताल पहुंचे थे तो यह महिला उनका इंतजार कर रही थी। सबसे पहला पर्चा इन्हीं का था। उन्होंने समस्या पूछकर दवा दी तो वह चली गईं।

जांच के नाम पर खानापूरी
सूचना के बाद पुलिस करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब तक बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंच चुके थे। इस वजह से फोरेंसिक टीम को मौके से सुबूत जुुटाने में बहुत कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस ने पहुंचने के बाद भी घटनास्थल पर भीड़ को रोकने के इंतजाम नहीं किए। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर फोटो खींचने तक सीमित रही। सीओ मीरगंज भी घटनास्थल पर कुछ देर रुकने के बाद तुरंत लौट गए।

Leave a Reply

Next Post

चीन से रिश्तों पर पीएम का बड़ा बयान, भारत को यूएनएससी की स्थायी सदस्यता पर कहा- दुनिया से पूछा जाना चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और गहरे हैं। पीएम ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं […]

You May Like

पेरिस में आगजनी और पुलिस पर हमला; PSG के पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने पर फैंस ने मचाया उत्पात....|....गाजा में इस्राइली सहायता केंद्र पर राहत सामग्री लेने जा रहे फलस्तीनियों पर गोलीबारी, 21 लोगों की मौत....|....चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर लोजपा रामविलास ने किया फैसला, कहा- आरक्षित सीट पर नहीं उतरेंगे....|....CDS अनिल चौहान के बयान पर सियासी जंग, कांग्रेस ने फिर की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग....|....थाईलैंड की ओपल सुचाता ने रचा इतिहास, 107 सुंदरियों को हरा बनीं Miss World 2025....|....ट्रंप का ऐलान-भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण व्यापार समझौता जल्द, पाकिस्तान को दी सुधरने की चेतावनी....|....सलमान खुर्शीद की दो टूक- "सीजफायर पर बकवास बंद होनी चाहिए, पहले पाकिस्तान ने फोन किया था"....|....पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, अब तक 7 लोगों की मौत और 30 घायल; बढ़ सकता है आंकड़ा....|....बारिश का कहर: मणिपुर में ऑपरेशन जल राहत-II; असम में बाढ़ से 78000 लोग प्रभावित; सिक्किम में फंसे 1500 सैलानी....|....'हेट स्पीट और सट्टेबाजी के खिलाफ कानून बनाने पर विचार', समीक्षा बैठक में बोले सीएम सिद्धारमैया