ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री को संसद के दोनों सदनों में देना होगा जवाब : कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जुलाई 2025। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में साफ शब्दों में जवाब देना होगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 66 दिन में 23 बार यह दावा किया और आगे भी कर सकते हैं। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ट्रंप ने 66 दिन में 23 बार यह बात दोहराई है कि उन्होंने युद्व रुकवाया। उन्होंने कहा, “21 जुलाई से संसद फिर से शुरू होगी। इसमें कोई शक नहीं कि इससे पहले स्कोर (ट्रंप के दावे का) बदल जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री को लोकसभा और राज्यसभा में साफ शब्दों में जवाब देना होगा। देश सच जानना चाहता है।” राष्ट्रपति ट्रंप ने इंडोनेशिया के साथ व्यापार समझौते की घोषणा करते हुए कहा, “अब भारत के साथ भी इसी दिशा में काम कर रहे है। हमें भारत में प्रवेश मिलेगा। आपको समझना होगा कि इनमें से किसी भी देश तक हमारी पहुंच नहीं थी।

हमारे लोग वहां नहीं जा सकते थे और अब हमें प्रवेश मिल रहा है क्योंकि हम शुल्क के माध्यम से ऐसा कर रहे हैं।” अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों में कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बीते मई महीने में सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया। दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

Leave a Reply

Next Post

20 जुलाई को दिल्ली में होंगे इंडियाज़ गॉट टैलेंट के ऑडिशन

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 जुलाई 2025। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इंडियाज़ गॉट टैलेंट का ऑन-ग्राउंड ऑडिशन शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। ये ऑडिशन शनिवार, 20 जुलाई 2025 को होंगे। ऑडिशन का स्थान है सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग