नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात

indiareporterlive
शेयर करे

चिटफंड में निवेशकों की डूबी हुई राशि जल्द वापस दिलाने दिया आश्वासन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 20 अक्टूबर 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से आज यहां उनके शासकीय कार्यालय में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ के सदस्यों ने मंत्री डॉ. डहरिया से चिटफंड में निवेशकों की डूबी हुई राशि वापस दिलाने का आग्रह किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के निवेशकों का चिटफंड में डूबी हुई राशि वापस दिलाने काफी गंभीर हैं, राज्य स्तर पर निवेशकों के पैसे दिलाने के लिये आवश्यक प्रक्रिया चल रही है।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि निवेशकों के हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सकारात्मक प्रयास जारी है। शीघ्र ही इस मसले का हल निकाला जायेगा।

अभिकर्ता एवं निवेशक संघ के सदस्यों द्वारा मंत्री डॉ. डहरिया से निवेदन किया गया कि राज्य सरकार द्वारा चिटफंड कंपनियों द्वारा निवेशकों के पैसे वापस दिलाने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा गठित कोर ग्रुप में संघ के सदस्यों को शामिल किया जाए। मंत्री डॉ. डहरिया ने उच्च स्तर पर चर्चा कर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर संघ के किसन साहू, नरोत्तम साहू, छन्नूलाल यादव, सरपंच संघ रायपुर जिला के अध्यक्ष गोपाल धीवर सहित सर्वश्री पुनीतराम सेन, नरेन्द्र कुमार साहू, भोलाराम पाड़े, राजाराम साहू, श्रीमती अनिता वर्मा, श्रीमती संतोषी कश्यप, श्रीमती दुलारी बघेल, पुषऊराम पटेल व अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

गढ़धनोरा होगा बायोलॉजिकल हेरीटेज साईट्स के रूप में विकसित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 अक्टूबर 2020। राज्य सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन विकास की संभावना लगातार तलाशी जा रही है। राज्य के कोण्डागांव जिला के केशकाल से कुछ दूरी पर गढ़धनोरा पुरातात्विक स्थल स्थित है। इसमें प्राचीनकाल के समय के अवशेष देखने को मिलते हैं। गढ़धनोरा क्षेत्र […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार