बांग्लादेश में तिरंगे के अपमान पर नाराजगी, कोलकाता के अस्पताल में नहीं होगा पड़ोसी देश के मरीजों का इलाज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 30 नवंबर 2024। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत के साथ-साथ अब मानवाधिकार संगठन भी आवाज उठा रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल ने बांग्लादेश में भीड़ द्वारा भारतीय ध्वज जलाने की कथित घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं इस अस्पताल ने कहा है कि वह पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बांग्लादेशी मरीजों का इलाज भी नहीं करेगा। उत्तर कोलकाता के मनिकतला इलाके में स्थित जेएनरे अस्पताल ने शुक्रवार को कहा कि वह पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ कथित अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेश के मरीजों का इलाज नहीं करेगा। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा भारतीय ध्वज का अपमान किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया।

अस्पताल के अधिकारी सुभ्रांशु भक्त ने कहा, ‘‘हमने एक अधिसूचना जारी की है कि आज से अनिश्चित काल तक हम किसी भी बांग्लादेशी मरीज को उपचार के लिए भर्ती नहीं करेंगे। यह मुख्य रूप से भारत के प्रति उनके अपमान के कारण है।’’ उन्होंने शहर के अन्य अस्पतालों से भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार के विरोध में ऐसा ही करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति ने कहा- आदिवासियों को नहीं मिल पा रहा केंद्रीय योजनाओं का लाभ, राज्यों से की अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 30 नवंबर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार आदिवासी समूहों को केंद्र की योजनाएं नहीं मिलने की बात पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं का लाभ आदिवासियों, खासकर विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों (पीवीटीजी) तक नहीं पहुंच […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग