आंगनबाड़ी केन्द्रों में बनाये गये सुपोषण वाटिका

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 10 सितंबर 2020। राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसके तहत आज जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण वाटिका का निर्माण किया गया और जिन केन्द्रों में पूर्व में वाटिकाएं बनायी गयी है उनके विकास के लिये गतिविधियां की गयी। कुपोषण से लड़ने के लिए पौष्टिक आहार सर्वाधिक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पौष्टिक आहार में भी हरी पत्तेदार सब्जियां एवं फल अति आवश्यक तत्व है। हरे पत्तेदार सब्जियों की आपूर्ति स्थानीय उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से सतत् करने के लिए ही पोषण अभियान में सुपोषण वाटिका के निर्माण को प्रमुखता दी गयी है।

आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से वर्ष भर 03 से 06 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती माताओं को गरम भोजन प्रदाय किया जाता है। गरम भोजन में चावल, दाल, रोटी तथा सब्जी दी जाती है। साल के 12 महीनों में सब्जी की उपलब्धता बनी रहे एवं स्वाद तथा पोषण की पूर्ति होती रहे इसके लिए पोषण वाटिकाओं का विकास कर उसमें स्थानीय साग भाजी उगाई जाती है।

जिले में पूरे वर्ष भर उपलब्ध होने वाली साग भाजी जैसे लाल भाजी, पालक भाजी, मेथी भाजी, धनिया आदि तथा मुनगा, पपीता, अमरूद, आम, केला, आदि का रोपण आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका बनाकर किया गया है। इसके लिये उद्यानिकी विभाग द्वारा साग-सब्जियों के पौधे एवं बीज उपलब्ध कराये गये हैं। जिले 08 परियोजनाओं के यथासंभव सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में तथा हितग्राहियों के घरों में सुपोषण वाटिका का विकास किया जा रहा है। ताकि आंगनबाड़ी के हितग्राही बच्चों, गर्भवती, शिशुवती माताओं के भोजन में पर्याप्त पोषण को बनाये रखा जा सके।
क्रमांक 642/अग्रवाल

Leave a Reply

Next Post

कृषि केन्द्रों में किया गया औचक निरीक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 10 सितंबर 2020। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मस्तूरी विकासखंड में स्थित कृषि केन्द्रों एवं उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने पर दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उप संचालक कृषि बिलासपुर ने बताया कि जिले के मस्तूरी विकासखंड में […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग