शिमला में बड़ा सड़क हादसा: गिल्टाड़ी सड़क पर परिवहन निगम की बस गिरी, चार लोगों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 21 जून 2024। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की जुब्बल तहसील के तहत कुडडू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो की बस के दुर्घनाग्रस्त होने से चालक परिचालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार, परिवहन निगम की बस सुबह करीब छह बजे कुडडू से गिल्टाड़ी गांव के लिए रवाना हुई। बस में चालक-परिचालक सहित सात लोग सवार थे। करीब चार किलोमीटर चलने के बाद बस पहाड़ी में ऊपर वाली सड़क से लुढक कर नीचे की सड़क पर रूकी है।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दंम तोड़ा है। तीन लोगों को उपचार के लिए रोहडू अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों में चालक व परिचालक बताए जा रहे है। एसडीएम रोहडू ने मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण का पता नहीं चला है। एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने हादसे की पुष्टी की है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका से लेकर इस्राइली दूतावास तक, अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भी मनाया योग दिवस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2024। भारत में ब्रिटेन उच्चायोग और अमेरिका-इस्राइल दूतावास के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को मिलकर योग दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10वां योग दिवस मनाया गया। पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग