ध्रुव सरजा ने फिल्म केडी- द डेविल के लिए सिर्फ 23 दिनों में किया 18 किलो वजन कम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 जनवरी 2023। केवीएन प्रोडक्शंस की फिल्म केडी – द डेविल काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है।  यह कन्नड़ फिल्म उद्योग की  पहली अखिल भारतीय फिल्म है। अब हमें यह पता चला है  कि मुख्य अभिनेता ध्रुव सरजा ने फिल्म के लिए बड़े पैमाने पर परिवर्तन किया है और वजन कम किया है जो आपको निश्चितरूप से आश्चर्यचकित कर देगा।     इस फिल्म के लिए ध्रुव सरजा ने महज 23 दिनों में करीब 18 किलो वजन कम किया।उन्होंने अपने डायटीशियन द्वारा दिए गए स्ट्रिक्ट डाइट प्लान को अच्छे से फॉलो किया । फिल्म के निर्देशक प्रेम ने अभिनेता द्वारा किये गए इस जबरदस्त परिवर्तन के लिए एक नोट लिखा।     संदेश में लिखा था, “23 दिनों में 18 किलो वजन कम करने के बाद ध्रुव सर्जा केडी युद्धक्षेत्र में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। युद्ध नायक को बाहर निकालने के लिए पूरी तरह तैयार है।” इस फिल्म के टाइटल टीज़र ने इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया था।  ध्रुवा सरजा की दमदार पर्फोर्मस और टाइटल टीज़र में उनकी दमदार एंट्री ने सभी को चकित कर दिया था। उनकी बॉडी लैंग्वेज से लेकर उनकी उग्र आँखे ये साबित करती हैं कि  केडी-द डेविल एक्शन प्रिंस की जबरदस्त फिल्मों में से एक होगी।

Leave a Reply

Next Post

एसीसी के अधिकारियों से मिले पीसीबी चीफ नजम सेठी, एशिया कप की मेजबानी को लेकर जय शाह से कर सकते हैं मुलाकात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुबई 17 जनवरी 2023। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने संयुक्त अरब अमीरात में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अधिकारियों से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वह एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर एसीसी के अध्यक्ष जय शाह से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल