जम्मू कश्मीर में अगले दो दिन तक बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ी ठंड, बारिश का भी अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 04 दिसम्बर 2021 । जम्मू कश्मीर में अगले दो दिन तक हल्की से भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है. घाटी में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई है. मौसम विभाग ने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में शनिवार शाम से सोमवार शाम तक बर्फबारी होने की उम्मीद है और रविवार को भारी हिमपात हो सकता है.’ पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों वाले राज्यों में भी दिख रहा है. दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है. वहीं कुछ कसर बेमौसम बारिश ने पूरी कर दी है.

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि जम्मू कश्मीर में शनिवार रात से बर्फबारी शुरू हो जाएगी और धीरे-धीरे बढ़ते हुए रविवार को तेज होगी. अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की (दो से तीन इंच) बर्फबारी हो सकती है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम (छह से सात इंच) बर्फबारी होने के आसार हैं. उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी भी हो सकती है. जम्मू क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने का अंदेशा है.

श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज

अधिकारियों ने कहा कि बारिश के कारण सदना टॉप, जोजिला, सिंथन टॉप, मुगल रोड और रामबन-बनिहाल जैसे दर्रों पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो सकता है. इससे रविवार को बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है. इस बीच शुक्रवार को घाटी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई. श्रीनगर में शुक्रवार रात को तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि पिछली रात से 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि 4.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक था.

दिल्ली में सुबह का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया 

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन भर हल्की धुंध छाए रहने और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है. विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि आगामी रविवार से मौसम फिर करवट लेगा और 2 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. साथ ही शनिवार के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी करते हुए घने कोहरे (Fog) की संभावना जताई गई है. वही, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) “बेहद खराब” श्रेणी में 372 दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Next Post

गौरेला पेंड्रा में छात्र-छात्रा सहित प्रिंसिपल दंपती संक्रमित; एकलव्य छात्रावास के 187 बच्चों के लिए गए सैंपल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गौरेला पेंड्रा मरवाही 04 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के स्कूलों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। प्रदेश में 9 दिन के दौरान 4 स्टूडेंट सहित एक टीचर पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि रायगढ़ में एक टीचर की मौत हो […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल