न्यूयॉर्क में अपनी करीबी दोस्त की शादी में ब्राइड्समेड बनीं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह भी हुए शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 जनवरी 2026। दीपिका पादुकोण इन दिनों कैमरे से दूर रह रही हैं और काफी मस्ती कर रही हैं। उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त स्नेहा रामचंदर की शादी में खूब मजे किए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर वायर हो रही हैं।

कहां हो रही है दीपिका के दोस्त की शादी?
स्नेहा रामचंदर की शादी न्यूयॉर्क में हो रही है, जहां दीपिका अपनी दोस्त की शादी में ब्राइड्समेड बनी हुई हैं। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें दीपिका बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक खास फोटो में वो बैंगनी रंग की बंधनी (प्रिंटेड) डिजाइनर साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साड़ी में खूबसूरत बॉर्डर है, और साथ में एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज, मैचिंग चोकर, बड़ी बालियां और चूड़ियां पहनी हैं। उनके बाल सुंदर जूड़े में बंधे हुए हैं।

क्या दीपिका की शादी में शामिल हुए रणवीर?
रणवीर सिंह भी न्यूयॉर्क पहुंचे हैं और शादी की रस्मों में शामिल हो रहे हैं। दीपिका और रणवीर दोनों ने नया साल 2026 की शुरुआत से ही न्यूयॉर्क में बिताया है। रणवीर और दीपिका के कई फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहे हैं। 

क्या किंग में नजर आएंगी दीपिका? 
कथित तौर पर दीपिका फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। ये एक्शन से भरी फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अन्य कलाकार भी हैं। ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

‘धुरंधर 2’ कब रिलीज होगी? 
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक्शन थ्रिलर है, जिसमें आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अपने पुराने रोल में वापस आ रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

न्यूजीलैंड से वनडे मैच से तीन घंटे पहले भारत को बड़ा झटका! पंत सीरीज से बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 11 जनवरी 2026। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अचानक चोटिल हो गए हैं और पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर ध्रुव जुरेल […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग