बागेश्वर धाम सरकार के साईं बाबा के खिलाफ बयान पर हंगामा! धीरेंद्र शास्त्री पर एफआईआर की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 अप्रैल 2023। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के साईं बाबा को लेकर दिए बयान पर हंगामा हो गया है। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र की सियासत भी गरमा गई है। अब शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता राहुल कनल ने पुलिस को एक पत्र लिखा है, जिसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिवसेना नेता धीरेंद्र  शास्त्री द्वारा साईं बाबा को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज हैं। 

कैबिनेट मंत्री ने भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान से जताई नाराजगी
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले और कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विक्खे पाटिल ने भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ‘उन्हें (धीरेंद्र शास्त्री) बाबा पर सवाल उठाने का क्या अधिकार है?  अगर उन्हें किसी खास धर्म या संगठन के लिए कैंपेन करना है तो वह अपनी चार-दीवारी में रहकर यह काम करें पर ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान सांप्रदायिक हिंसा को जन्म दे सकते हैं। एनसीपी नेता जितेंद्र आह्वाड ने भी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को निशाने पर लिया और कहा कि महाराष्ट्र में हर किसी को महापुरुषों का अपमान करने दिया जा रहा है। जिसे जो बोलना है, वह बोल रहा है। 

क्या है विवाद
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने अपने एक बयान में कहा कि ‘हमारे धर्म के शंकराचार्य ने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया है। शंकराचार्य की बात मानना हर सनातनी का धर्म है क्योंकि वह हमारे धर्म के प्रधानमंत्री हैं। कोई भी संत…चाहे हमारे धर्म के हों या फिर कोई और हों…वे संत, युगपुरुष और कल्पपुरुष हो सकते हैं लेकिन भगवान नहीं।’ उन्होंने कहा कि ‘साईं बाबा संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं मगर भगवान नहीं हो सकते हैं। यह बोलना विवाद का विषय हो जाएगा लेकिन यह बोलना भी जरूरी है कि गीदड़ की खाल पहन लेने से कोई शेर नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Next Post

महिला सम्मान योजना: महिलाओं को बसों में यात्रा करने पर मिलेगी 50 फीसदी तक की छूट, शिंदे सरकार का बड़ा फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र में अगर कोई महिला यात्रा करती है तो उसे अब सिर्फ 50 फीसदी ही किराया देना होगा, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को बसों में 50 फीसदी छूट देने का फैसला किया है। यह छूट राज्य में महिला सम्मान योजना […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल