वेस्टइंडीज के बाद आयरलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया, तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जून 2023। क्रिकेट आयरलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड में टी20 सीरीज खेलने पहुंचेगी। इस सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। तीनों टी20 मुकाबले मलाहाइड में खेले जाएंगे। आईसीसी ने शेड्यूल की पुष्टि करते हुए इसे ट्वीट किया है। आईसीसी ने लिखा- कौन मलाहाइड पार्टी के लिए तैयार है। आयरलैंड अगस्त में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करेगा।

वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड का दौरा

इससे पहले टीम इंडिया जुलाई अगस्त में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमें दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह दौरा 12 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक चलेगा। 13 अगस्त को भारत बनाम वेस्टइंडीज आखिरी टी20 मैच के बाद टीम इंडिया आयरलैंड जाएगी। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान तो किया है, लेकिन टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई वेस्टइंडीज और आयरलैंड दौरे के लिए टीम का एलान एक साथ करेगा।

क्रिकेट आयरलैंड के चीफ एग्जीक्यूटिव ने क्या कहा?

क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी वॉरेन ड्यूट्रोम ने आईसीसी के हवाले से एक बयान में कहा, “हम 12 महीनों में दूसरी बार भारतीय टीम का आयरलैंड में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। हमने 2022 में भारत-आयरलैंड के बीच दो शानदार मैच देखे थे, जिसकी सारी टिकटें बिक गई थीं। इसलिए इस साल तीन मैचों की सीरीज होने से और भी ज्यादा फैंस को उस अवसर का आनंद लेने का मौका देंगे, जो हमेशा यादगार होता है। ड्यूट्रोम ने कहा, “सबसे पहले बीसीसीआई को हमारा हार्दिक धन्यवाद। भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम में आयरलैंड को लगातार शामिल करने के लिए और साथ ही फैंस के अनुकूल कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करने के लिए धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि शुक्रवार और रविवार को मैच के दौरान फैंस की उपलब्धता सबसे ज्यादा होगी।

आयरलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज शेड्यूल

  • 18 अगस्त: पहला टी20 (मलाहाइड)
  • 20 अगस्त: दूसरा टी20 (मलाहाइड)
  • 23 अगस्त: तीसरा टी20 (मलाहाइड)

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान के मैचों के वेन्यू बदलने की मांग पर अकमल ने पीसीबी को बेवकूफ कहा; वसीम अकरम ने कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कराची 28 जून 2023। आईसीसी ने इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। दुनियाभर से वर्ल्ड कप शेड्यूल को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान […]

You May Like

30 की उम्र से पहले कमजोर हो रहे हैं जोड़? ....|....भारतीय कुश्ती महासंघ को अदालत का निर्देश....|....'उनके साथ मिलकर नहीं बनाएं सरकार'....|....कटघोरा में ईओडब्ल्यू की दो ठिकानों पर दबिश....|....आईसीयू में 2 साल से मरीजों का इलाज कर रहा था फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर....|....राज्योत्सव पर आसमान में दिखेगी वायुसेना की ताकत....|....करवा चौथ पर पति ने मूसली से पत्नी का सिर कुचलकर की हत्या....|....एमपी में अर्नब का तांडव अभी बाकी: तापमान में गिरावट....|....मावा बनाने वाली एजेंसी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई....|....खेत में लगाए फंदे में फंसकर तेंदुआ शावक की मौत