स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ

Indiareporter Live
शेयर करे

प्रदेश में एक से 19 वर्ष के 88.59 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर. 10 फरवरी 2023। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को अपनी गोद में लेकर स्वयं कृमिनाशक दवा का सेवन कराया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत प्रदेश के 30 जिलों में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के 88 लाख 59 हजार बच्चों और किशोरों को एल्बेन्डाजॉल की दवा खिलाई जाएगी। आज दवा खाने से छूट गए बच्चों को 15 फरवरी को मॉप-अप राउंड के दौरान दवा का सेवन कराया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी ऑनलाइन मौजूद थे।  

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में भारत की कुल आबादी से भी ज्यादा लोग पेट में कृमि से प्रभावित हैं। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को रोकता है। कृमि कुपोषण और एनीमिया का खतरा भी पैदा करता है। बच्चों और किशोरों को कृमि के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए हर वर्ष दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन कर कृमिनाशक दवा खिलाई जाती है। उन्होंने सभी परिजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों को कृमिनाशक दवा अवश्य खिलाएं। उन्होंने इस अभियान में सभी लोगों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सभी बच्चों और किशोरों को दवा खिलाना सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में 50 हजार 255 शिक्षकों, 47 हजार 094 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 63 हजार 435 मितानिनों को प्रशिक्षित किया गया है। आज आंगनबाड़ियों, शासकीय स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि की दवा का सेवन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भोजन का बड़ा हिस्सा कृमि खा जाता है। इससे बच्चे कुपोषित और कमजोर होकर एनीमिया का शिकार हो जाते हैं। बच्चों को सेहतमंद रखने और उनके शारीरिक-मानसिक विकास के लिए पेट की कृमि को खत्म करना जरूरी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम में बताया कि इस बार अभियान के दौरान प्रदेश में 88 लाख 59 हजार बच्चों और किशोरों को एल्बेन्डाजॉल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कृमिनाशक दवा के साथ ही राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया से बचाव की भी दवा खिलाई जा रही है। रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में विगत दिसम्बर माह में एलएफएमडीए (Lymphatic Filariasis Mass Drug Administration) अभियान के दौरान कृमि मुक्ति की दवा का सेवन कराया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने नवापारा यूपीएचसी में सोनोग्राफी मशीन का किया ऑनलाइन लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अंबिकापुर के नवापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन का ऑनलाइन लोकार्पण किया। अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की और जिला पंचायत के सभापति राकेश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

फेरबदल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल-एलजी बदले, जानें कौन-कहां भेजा गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 फरवरी 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम