गाजा में अस्पताल पर हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान, इस तबाही के पीछे कौन?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2023।  गाजा में एक अस्पताल पर हमले में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जारी संघर्ष में आम नागरिकों का हताहत होना गंभीर चिंता का विषय है और इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, हमास समूह ने कहा कि मंगलवार को गाजा के अल-अहली अस्पताल में हुए भीषण विस्फोट में सैकड़ों लोग मारे गए। हमास ने विस्फोट के लिए इजराइल के हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन इजराइली सेना ने कहा कि वह इसमें शामिल नहीं है और विस्फोट असफल रहे एक फलस्तीनी रॉकेट के कारण हुआ।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों की दुखद मौत से गहरा सदमा लगा है। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

प्रधानमंत्री ने कहा, “जारी संघर्ष में आम नागरिकों का हताहत होना गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है। इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।” इजराइल और हमास के बीच लड़ाई तब शुरू हुई जब गाजा पट्टी से सशस्त्र हमास आतंकवादियों ने सात अक्टूबर को जमीन, हवा और समुद्र से इजराइल पर अचानक हमला किया। इस संघर्ष के बाद से, लगभग 2,778 फलस्तीनी मारे गए हैं। मीडिया में आई खबरों में इजराइल के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया कि इज़राइल में कम से कम 1,400 इज़राइली और विदेशी नागरिक मारे गए हैं।  

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में इस साल अहमदी समुदाय के 40 पूजा स्थलों पर हुआ हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पेशावर 18 अक्टूबर 2023।  इस साल अब तक 10 महीनों के दौरान पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में अहमदी अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम 40 उपासना स्थलों पर या तो कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने हमला किया या पुलिस ने उन्हें आंशिक रूप से ढहा दिया है। अहमदी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल