चीन में कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए, पांच लोगों की मौत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजिंग । चीन में स्थानीय स्तर पर फैले संक्रमण के एक मामले के साथ 45 नए मामले सामने आए हैं तथा पांच और लोगों की मौत के साथ कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 3,300 हो गई है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घरेलू स्तर पर फैला नया मामला शनिवार को हेनान प्रांत में सामने आया। आयोग ने बताया कि पांचों

मौत वायरस के केंद्र हुबेई में हुईं जिसके बाद मृतकों की संख्या 3,300 हो गई है। इसने बताया कि 44 और लोग विदेशों से संक्रमित होकर देश लौटे जिसके बाद ऐसे मामलों की संख्या 693 हो गई। शनिवार तक चीनी भूभाग पर कुल 81,439 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी। इसमें बीमारी से मरने वाले 3,300 लोग, इलाज करा रहे 2,691 मरीज और इलाज के बाद स्वस्थ हुए 75,448 लोग शामिल हैं। आयोग ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 742 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई और 174 लोगों के अब भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। शनिवार तक हांगकांग में चार मौत समेत 582 मामले, मकाओ में 37 और ताइवान में दो मौत समेत 283 मामले सामने आए। वायरस के केंद्र रहे हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी में वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने के बाद चीन ने 23 जनवरी से क्षेत्र में लागू लॉकडाउन में राहत देनी शुरू कर दी है। चीन ने देश में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से उभरने से रोकने के लिए विदेशियों के लिए वीजा रद्द कर दिए, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सीमित कर दी हैं और विदेशों से लौटने वाले लोगों के लिए पृथक रहने की प्रक्रिया सख्त कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वायरस से लड़ाई: अपनी सांसद निधि से एक-एक करोड़ रुपये देंगे बीजेपी सांसद

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली । कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए बने केंद्रीय फंड के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी सांसद अपने वार्षिक विकास फंड से एक करोड़ रुपये जारी करेंगे। पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को ट्विटर पर इसकी घोषणा की। उन्‍होंने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं