कोरोना: नए वैरिएंट का फिलहाल असर नहीं, पिछले 24 घंटों में केवल 1054 मामले, 29 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2022। देश में कोरोना के नए वैरिएंट XE का असर फिलहाल दिख नहीं रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कोरोना के मामले फिलहाल कम आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1054 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 96 कम है। वहीं इस दौरान 29 लोगों की मौत भी हुई जो कि कल की तुलना में 64 कम है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1,258 लोग डिस्चार्ज भी हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल11,132 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.25 करोड़ से अधिक ( 4,25,02,454) हो गई है।

शनिवार को देश में 1150 मामले आए थे, 83 की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी किए गए आंकड़े में देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1150 नए मामले सामने आए थे और 83 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि रविवार का आंकड़ा राहत देने वाला है। 

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 160 मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 160 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण की दर बढ़कर 1.55 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।

पांच राज्यों को चिट्ठी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, हरियाणा और मिजोरम सरकारों को चेतावनी दी कि वे अपनी सुरक्षा कम न करें। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पांच राज्यों को लिखे अपने पत्र में कहा कि, कुछ राज्यों का देश के रोजाना के नए कोविड मामलों में ‘योगदान’ बहुत ज्यादा है।

Leave a Reply

Next Post

जेपी नड्डा का बड़ा एलान: न मुख्यमंत्री बदलेंगे, न मंत्री, जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही होंगे विस चुनाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अप्रैल 2022। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि वह एक ही बात फिर से कहना चाहते हैं कि सत्ता माध्यम है, यह लक्ष्य नहीं है। अनसुलझे प्रश्नों को सुलझाने का काम भाजपा की सरकार करती है। उन्होंने […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़