ENG V/S SA: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टी-20 में पांच विकेट से हराया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो की नॉटआउट 86 रनों की शानदार पारी की बदौलत मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फैफ डुप्लेसी की 58 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को जॉनी बेयरस्टो (86) और बेन स्टोक्स (37) की पारियों के चलते चार गेंद शेष रहते हुए ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की  शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने अपने पहले तीन विकेट महज 34 रन पर ही गंवा दिए। जेसन रॉय (0), जोस बटलर (7) और डेविड मलान (19) बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, लेकिन इसके बाद बेयरस्टो और स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिए 8.4 ओवर में 84 रन जोड़े और टीम को जीत की तरफ ले गए। बेयरस्टो ने स्टोक्स के आउट होने के बाद भी एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से जॉर्ज लिन्डे ने अपने चार ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट अपने नाम की। 

इससे पहले, टॉस हारकर साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बावुमा महज 5 रन बनाकर सैम कुर्रन का शिकार बने। इसके बाद क्विंटन डीकॉक और फैफ डुप्लेसी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन ने डीकॉक को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा। इसके बाद फैफ डुप्लेसी भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और सैम कुर्रन का दूसरा शिकार बने। डुप्लेसी के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका की रनगति पर भी विराम सा लग गया और टीम 20 ओवर में 179 रन बना सकी। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 28 नवंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मंत्रिपरिषद की बैठक के समस्त प्रस्तावों पर चर्चा छत्तीसगढ़ी राजभाषा में हुई। मुख्यसचिव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं