रूस और यूक्रेन संकट में भारत ने निभाई अहम भूमिका, रूस से भारत के तेल खरीदने पर बोला अमेरिका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मार्च 2023। रूस के साथ भारत के संबंधों और रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने कहा है कि प्रत्येक देश अपना निर्णय लेता है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि यूक्रेन विवाद सहित हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में नई दिल्ली ने अहम भूमिका निभाई है।

पटेल ने कहा, भारत के पास जी-20 की अध्यक्षता के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर स्पष्ट कर चुके हैं कि यह युद्ध का समय नहीं है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आधार पर एक संकल्प किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत एक-दूसरे के मजबूत सहयोगी हैं। पिछले साल समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, यह जंग का      दौर नहीं है। वेदांत पटेल ने दो मार्च को नई दिल्ली में आयोजित जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के एजेंडे के बारे में कहा, शुरुआती और दूसरे सत्र में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई।

Leave a Reply

Next Post

सिक्किम को मिला दुनिया के पहले पूर्ण जैविक खेती वाले राज्य का दर्जा, सरकार ने ऐसे मनाई खुशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मार्च 2023। सिक्किम दुनिया का पहला जैविक राज्य कई माह पहले बन गया था लेकिन अब उसे प्रमाण पत्र भी मिल गया है। लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सिक्किम को दुनिया के पहले जैविक प्रदेश का प्रमाण पत्र जारी कर दिया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं