10 दिसंबर तक बुध देव की इन राशियों पर होगी कृपा, इन 5 उपायों से मिलेगा लाभ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बुध की चाल बदली 30 नवंबर 2021 । बुध देव की कृपा होना जीवन में बहुत जरूरी होता है. आपको बता दें कि बुध देव 21 नवंबर को ही अपनी चाल बदल चुके हैं और अब वह तुला से वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. यहां बुध देव 10 दिसंबर तक रहने वाले हैं. जबकि वृश्‍चिक की बात की जाए तो इसमें सूर्य देव 16 नवंबर से विराजमान हैं जिसके कारण बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है.यही कारण है कि 10 दिसंबर पर कुछ राशियों पर जमकर बुधदेव अपनी कृपा बरसाने वाले हैं. आइए जानते हैं ऐसी राशियों के बारे में-

वृषभ (Vrish Rashi)

इन दिनों बुध आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर कर रहा है. ऐसे में वृष राशि वालों के लिए यह परिवर्तन करियर, साझेदारी का व्यापार, प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए काफी सकारात्मक से भरा रहने वाला है. इन लोगों के लिए यात्रा के योग बने हैं और इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

सिंह (Singh Rashi)

बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है. तो हर सिंह राशि के लिए हर तरह के सुख को लेकर आया है. इस राशि के लोगों को भूमि, भवन, वाहन और माता का सुख मिलेगा. हालांकि इन लोगों को अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखना होगा.

कन्या (Kanya Rashi)

बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं तो पराक्रम कराएगा. कन्या राशि के लोगों के नौकरी बदलने का ये सबसे सही समय है. इन जातकों को जीवनसाथी, भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको सोच समझकर निर्णय लेना होगा

मकर (Makar Rashi)

बुध आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है. यह मकर राशि के लिए काफी लाभदायक है. धन लाभ के साथ ही दांपत्य जीवन में सुख मिलने वाला है. लेकिन जीवनसाथी की सेहत थोड़ा ढीली पड़ सकची है. वैसे बुध आपके लिए काफी शुभ है.

कुंभ (Kumbha Rashi)

बुध कुंभ राशि के दशम भाव में गोचर कर रहा है. इस राशि के लिए करियर, पेशे, नाम और प्रसिद्धि के लिए यह समय काफी अनुकूल है. अगर इन दिनों में कुंभ राशि के जातकों ने बुद्धि से काम लिया तो मेहतन का फल उम्मीद से दोगुना मिलेगा. मान-सम्मान में भी वृद्धि का भी सही समय चल रहा है.

मीन (Meen Rashi)

बुध आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है.ऐसे में मीन राशि के लिए ये वक्त शिक्षा और करियर की दृष्टि से काफी शानदार है. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. व्यापार में भी लाभ के योग्य बन रहे हैं.

बुध ग्रह के ये खास उपाय :

1. आप घर में या फिर मंदिर में हर रोज माता दुर्गा की पूजा करें.

2. कन्याओं को भोजन कराएं या उन्हें हरे रंग का कोई कपड़ा या फिर रूमाल भेंट करें.

3. गाय को हरा चारा खिलाएं.

4. साबूत हरे मूँग का दान करें.

Leave a Reply

Next Post

बिहारः विधानसभा में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी बोले- सीएम के चेंबर से कुछ दूर पर कई ब्रांड उपलब्ध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 30 नवंबर 2021 । शराबबंदी वाले बिहार में अब विधानसभा परिसर में ही शराब की खाली बोतलें मिलीं हैं. बिहार विधानसभा के परिसर में शराब की कई खाली बोतलें मिलीं हैं. इस पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. पूर्व डिप्टी सीएम और […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां