यूपी चुनाव: बीजेपी आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 50 विधायकों की हो सकती है छुट्टी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के लिए बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर सकती है. नई दिल्ली में पिछले दो दिन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक चल रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर आख़िरी मुहर लगेगी।

403 सदस्यों वाली विधान सभा के चुनाव के लिए बीजेपी अब तक 197 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. माना जा रहा है कि आज करीब डेढ़ सौ सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो जाएगा. बीजेपी आज ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अपने सहयोगी दलों अनुप्रिया पटेल के अपना दल और निषाद पार्टी की सीटों का भी ऐलान करेगी। इस बात की चर्चा तेज है कि बीजेपी इस लिस्ट में 50 से ज़्यादा मौजूदा विधायकों का टिकट काट सकती है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ज़्यादा से ज्यादा सीटिंग विधायकों का टिकट काटने का मन बना चुकी थी लेकिन तीन पिछड़ी जातियों के मंत्रियों के पार्टी छोड़ने के बाद बीजेपी ने अपनी रणनीति बदल दी है।

लखनऊ की कैंट सीट समेत कई सीटों पर पार्टी के अंदर टिकट दावेदारों के बीच घमासान है. वहां एक सीट पर कई मज़बूत दावेदार दिख रहे हैं. सपा से बीजेपी में आई अपर्णा यादव भी रेस में बताई जा रही हैं. बीजेपी आज ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ करहल से पार्टी उम्मीदवार भी तय कर सकती है. मैनपुरी की यह सीट यादव बहुल सीट मानी जाती है और सपा का गढ़ कही जाती है।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में धीमी पड़ी बूस्टर डोज की रफ्तार, एक महीने में 4 हजार डॉक्टर कोरोना संक्रमित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 जनवरी 2022। महाराष्ट्र में कोविड की रफ़्तार तेज है और रोजाना मामले 46,000 के पार हैं. इसी बीच बूस्टर डोज दिए जाने की रफ़्तार धीमी पड़ी है. क्योंकि बड़ी संख्या में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर संक्रमित हुए हैं और नियमतः संक्रमण के तीन महीने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण