‘ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं…’, ओवैसी ने गलत तस्वीर को लेकर पाकिस्तान पर कसा तंज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कुवैत सिटी 27 मई 2025। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक गलत तस्वीर को लेकर पाकिस्तानी  सेना पर तीखा प्रहार किया। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं। ओवैसी कुवैत में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चीन के एक पुराने सैन्य अभ्यास की तस्वीर को भारत पर जीत के सबूत के रूप में पेश करने के लिए पाकिस्तान पर तंज कसा।  उन्होंने कहा, कल पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक तस्वीर भेंट की…ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं। उन्होंने 2019 में चीनी सेना के सैन्य अभ्यास की एक तस्वीर दी थी और दावा किया था कि यह भारत पर जीत है। पाकिस्तान यही करता है। नकल करने के लिए अक्ल चाहिए। इनके पास अक्ल भी नहीं है। पाकिस्तान जो कुछ भी कर रहा है, उसे जरा भी गंभीरता से न लें। 

‘पाकिस्तान से पैदा हुई समस्या’
एआईएमआईएम नेता ओवैसी उस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब करने के लिए विदेश दौरे पर है। इससे पहले बहरीन मे भी उन्होंने पाकिस्तान निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘हमारी सरकार ने हमें यहां इसलिए भेजा है, ताकि दुनिया को पता चले कि भारत पिछले कई वर्षों से किस खतरे का सामना कर रहा है। दुर्भाग्य से हमने कई निर्दोष लोगों की जान गंवाई है। यह समस्या पाकिस्तान से ही पैदा हुई है और हमेशा ही होती है। जब तक पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को बढ़ावा देना, सहायता देना और प्रायोजित करना बंद नहीं करता, तब तक यह समस्या दूर नहीं होगी।’ 

‘अगर अगली बार दुस्साहस करेगा तो ऐसा पलटवार करेंगे….’
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने हर भारतीय की जान की रक्षा के लिए सभी कदम उठाए हैं। इस सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगली बार अगर पाकिस्तान ऐसा दुस्साहस करेगा, तो यह पलटवार उनकी उम्मीद से परे होगा…’ ओवैसी ने कहा कि भारत ने उकसावे के बावजूद बार-बार अधिकतम संयम बरता है। 

कहां से शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच ताजा तनाव
आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला किया था। इसमें 26 बेगुनाह लोगों की बर्बर तरीके से हत्या की गई थी। इनमें अधिकांश पर्यटक थे। लोगों को मारने से पहले उनके कपड़े उतारकर उनकी धार्मिक पहचान की गई। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इससे बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की। लेकिन भारत की आकाशतीर, एस-400 जैसी वायु रक्षा प्रणालियों ने इन आसमान में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ एयरबेस पर ताबड़तोड़ हमले किए। जिसके बाद पाकिस्तान के आग्रह पर भारत ने संघर्ष विराम पर सहमति दी। 

Leave a Reply

Next Post

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने बताया- आधुनिक भारत का निर्माता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 मई 2025। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ