पीयूष गोयल बोले- भारत-यूएई के रिश्तों में तेजी से आ रही मजबूती, सीईपीए का लाभ उठाने का किया आह्वान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2022। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि आधारभूत ढांचे और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग के बड़ी तादाद में मौजूद अवसरों व निवेश बढ़ने से भारत-यूएई के रिश्ते अभूतपूर्व गति से बढ़ रहे हैं। अबू धाबी अमीरात की कार्यकारी परिषद के सदस्य शेख हमीद बिन जायद अल नहयान के साथ भारत-यूएई उच्च स्तरीय संयुक्त कार्यबल की 10वीं बैठक की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए पीयूष गोयल ने यह बात कही। उन्होंने दोनों देशों के कारोबारियों से सीईपीए का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस दौरान दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने भारत-यूएई द्विपक्षीय निवेश संधि पर वार्ता की भी समीक्षा की। अब तक इस पर 12 दौर की वार्ता हो चुकी है।

जिले की पहचान के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखेंगे स्थानीय उत्पाद
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की समृद्ध स्थानीय विरासत, संस्कृति की पहचान करवाते आभूषण, रत्न, मिठाई, पेंटिंग, नक्काशी, हस्तशिल्प अब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जिले के नाम के साथ दिखेंगे। उन्होंने कहा, सरकार ने एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) को विदेशों में अब जिले की पहचान के साथ पहुंचाने का खाका तैयार किया है।

जी 20 के प्रतिनिधियों को प्रदर्शनी और शिल्प ग्रामों के दौरे के माध्यम से इन उत्पादों से रूबरू कराया जाएगा। इसमें दूतावास और उच्चायोग भी सहयोग करेंगे। गोयल ने कहा कि भारत तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक दूरदराज के इलाकों में भी लोग विकास में समान रूप से भागीदारी न करें। ओडीओपी समाज में अंतिम तबके में रहने वालों के लिए समृद्धि लाने में मदद करेगा। जी-20 शिखर सम्मेलन ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित करने का बेहतर मौका है।

Leave a Reply

Next Post

अदाणी ने गूगल को किराए पर दी अपनी जगह, हर महीने 11 करोड़ रुपये होगा किराया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2022। अदाणी इंटरप्राइजेस ने नोएडा स्थित अपने डेटा सेंटर में 4.64 लाख स्क्वायर फीट जगह गूगल की एक इकाई रायडेन इंफोटेक को किराये पर दी है। इसके एक महीने का किराया 11 करोड़ रुपये है। सीआरई मैट्रिक्स की एक रिपोर्ट में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां