अदाणी ने गूगल को किराए पर दी अपनी जगह, हर महीने 11 करोड़ रुपये होगा किराया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2022। अदाणी इंटरप्राइजेस ने नोएडा स्थित अपने डेटा सेंटर में 4.64 लाख स्क्वायर फीट जगह गूगल की एक इकाई रायडेन इंफोटेक को किराये पर दी है। इसके एक महीने का किराया 11 करोड़ रुपये है। सीआरई मैट्रिक्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है डीसी डेवलपमेंट नोएडा लिमिटेड जो अदाणी इंटरप्राइजेज का हिस्सा है, ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित अदाणी डेटा सेंटर रायडेन इंफोटेक को दस वर्ष के लिए 4,64,460 स्क्वायर फीट जगह किराये पर दी है। 

किराये में हर वर्ष एक प्रतिशत की होगी वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक किराये पर दिए गए स्पेस के बदले इदाणी इंटरप्राइजेस गूगल की इकाई से हर महीने 235 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से राशि वसूलेगी। पहले वर्ष में रायडेन इंफोटेक से 130.89 करोड़ रुपये लिए जाएंगे। उसके बाद हर वर्ष किराया एक प्रतिशत की दर से बढ़ जाएगा। दस्तावेजों के अनुसार इस संबंध में पिछले महीने ही लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया है। हालांकि इस समझौते के बारे में अदाणी इंटरप्राइजेस और गूगल की तरह से कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया गया है।

सीमेंट यूनिट के लिए जयप्रकाश पावर से चल रही बातचीत

 बता दें कि बीते कुछ महीनों में अदाणी समूह ने बड़े पैमाने पर अपने कारोबार का विस्तार किया है। फिलहाल उनका फोकस सीमेंट के कारोबार पर है। अंबूजा और एसीसी सीमेंट को अपने ग्रुप में शामिल करने के बाद अब अदाणी समूह कर्ज से लदी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की सीमेंट यूनिट को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। रिपोर्ट बताती है कि अडानी समूह और जयप्रकाश पावर में बातचीत चल रही है और यह सौदा 5 हजार करोड़ रुपए में हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

नोटबंदी मामले की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र सरकार और आरबीआई से मांगा हलफनामा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2022। सुप्रीम कोर्ट में साल 2016 में हुई नोटबंदी की संवैधानिक वैधता पर बुधवार को सुनवाई हुई। याचिका पर कोर्ट ने केंद्र सरकार और आरबीआई से विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई नौ नवंबर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां