ऑस्ट्रेलिया ने 419 रन के अंतर से जीता दूसरा टेस्ट, 2-0 से किया सीरीज पर कब्जा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2022। टेस्ट की नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 419 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी केवल 77 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। वेस्टइंडीज टीम ने मैच के चौथे दिन 4 विकेट खोकर 38 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन केवल 90 मिनट के भीतर पूरी टीम 77 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 164 रन से जीता था। मैच के बाद मिचेल स्टार्क ने कहा कि इस समर की शुरुआत अच्छी हुई है, हमें एक या दो दिन अतिरिक्त (आराम) मिला है जो अच्छा है।

पहली पारी में दिखा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दम

पहली पारी में मार्नस लबुशाने के 163 और ट्रेविस हेड के 175 रन की शानदार पारी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 511 रन बनाकर पारी घोषित की थी।

वेस्टइंडीज की खराब बल्लेबाजी

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम केवल 214 रन बनाकर आउट हो गई थी। तेगनारायण चंद्रपॉल ने सर्वाधिक 47 जबकि एंडरसन फिलीप ने 43 रन की पारी खेली। पहली पारी की आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 297 रन की बढ़त मिली और दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 199 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

वेस्टइंडीज के सामने 497 रन का लक्ष्य

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 497 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन पूरी टीम केवल 77 रन बनाकर आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 419 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

Leave a Reply

Next Post

विराट ने 5वें सालगिरह पर लिखा प्यार भरा संदेश, पत्नी अनुष्का ने दी प्रतिक्रिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 दिसंबर 2022।  11 दिसंबर 2017, वह दिन जब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। यह उनकी शादी की 5वीं सालगिरह है और इस मौके पर विराट कोहली ने अपने प्यार […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल