हंगामे और विरोध के बीच कृष्ण बाग में हटे अवैध कब्जे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 इंदौर, 23 नवंबर 2026। इंदौर के कृष्णबाग क्षेत्र में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने के लिए सोमवार सुबह सात बजे से रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची। सबसे पहले रिमूवल गैंग ने माइक से अनाउंसमेंट कर रहवासियों को घरों का सामान समेटने के लिए कहा। रहवासियों ने अधिकारियों को घेर लिया और कहा कि वे वर्षों से इस बस्ती में रह रहे हैं। उनके पास रहने के लिए दूसरा घर नहीं है।

काफी देर तक कार्रवाई का विरोध जारी रहा, लेकिन इसके बाद बुलडोजरों से मकानों को तोड़ने का काम शुरू हो गया। विरोध कर रहे रहवासी मकानों को टूटते देख मायूस हो गए। कुछ महिलाएं और बच्चे इस दौरान रोते हुए कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन दो घंटे के भीतर बस्ती के 60 से ज्यादा मकान खंडहर में तब्दील हो गए।

मकानों को तोड़ने के बाद मलबा भी हटाया जा रहा है। कब्जे हटाने के दौरान रहवासी विरोध न करें और पथराव जैसी स्थिति न बने, इसके लिए मकानों को तोड़ने पहुंची टीम के सदस्यों ने हेलमेट भी पहन रखे थे। कार्रवाई के लिए 300 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे।

एमआर-10 जंक्शन के समीप स्थित दो एकड़ जमीन 23 साल पहले श्रीराम बिल्डर्स ने खरीदी थी, लेकिन जमीन पर कब्जे हो गए थे। मामला कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। कार्रवाई रुकवाने के लिए कुछ रहवासी भोपाल भी पहुंचे थे। वहीं, कुछ रहवासी लगातार बस्ती में धरना देकर विरोध कर रहे थे।

इस जमीन को लेकर बिल्डर और रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से विवाद जारी है। 19 रहवासियों को कोर्ट से स्टे भी मिला था, लेकिन जिन्हें स्टे नहीं मिला, उन्हें 26 नवंबर से पहले हटाने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए थे। इससे पहले दो बार कार्रवाई टल चुकी थी, क्योंकि विरोध की आशंका के चलते मकानों को तोड़ने के लिए बड़े पुलिस बल की जरूरत थी। सोमवार को पर्याप्त पुलिस बल मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। 

Leave a Reply

Next Post

ओला, उबर टैक्सी चालकों की बदसलूकी और मनमाने किराये पर पुलिस सख्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 23 नवंबर 2026।  रायपुर पुलिस ने यात्रियों से बदसलूकी करने, निर्धारित दर से ज्यादा किराया मांगने और नियम तोड़ने वाले ओला, उबर तथा रैपिडो चालकों पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी माना कार्यालय […]

You May Like

पिकअप नाले में गिरा तो सात मवेशियों को छोड़कर भागा तस्कर....|....सरेराह छुरा लहराकर लोगों को दी जान से मारने की धमकी....|....ओला, उबर टैक्सी चालकों की बदसलूकी और मनमाने किराये पर पुलिस सख्त....|.... हंगामे और विरोध के बीच कृष्ण बाग में हटे अवैध कब्जे....|....भोपाल में जनता क्वार्टर पर बुलडोजर एक्शन....|....बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब....|....छुट्टी के दिन मेले में पहुंचे 1.20 लाख से ज्यादा लोग....|.... वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य....|....पत्नी नेहा के खाने पर कमेंट कर ट्रोल हुए अभिनेता अर्जुन बिजलानी....|....वायु प्रदूषण छीन रहा है चेहरे की चमक?