महाराष्ट्र: गृहमंत्री वालसे पाटिल बोले- धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर बनेगी नियमावली, आज नीति बनाने को लेकर होगी बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 अप्रैल 2022। मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र सरकार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर नई नीति बनाएगी। राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने सोमवार को यह जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि धार्मिक तनाव पैदा करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मनसे तीन मई के अल्टीमेटम को लेकर अडिग है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि यदि तीन मई के बाद मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतारे गए तो मस्जिदों के सामने दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस चेतावनी के बाद राज सरकार ने लाउडस्पीकर नीति बनाने का फैसला किया है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

आज नीति बनाने को लेकर होगी बैठक
पाटिल ने कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर जल्द ही पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय मिलकर एक नीति तैयार करेंगे। राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में एक नीति तैयार की जाएगी। इसके बाद अधिसूचना जारी होगी। उधर, खबर है कि डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त के बीच लाउडस्पीकर की नीति को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक होगी जिसमें नियमावली तैयार करने पर चर्चा की जाएगी।

अजान के 15 मिनट पहले और बाद में नहीं बजेंगे भजन
लाउडस्पीकर विवाद के बीच नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडेय ने कहा कि नमाज के वक्त 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद लाउडस्पीकर पर भजन या हनुमान चालीसा पाठ नहीं हो सकेगा। इसके लिए अनुमति लेनी होगी। जबकि मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में हनुमान चालीसा बजाने की अनुमति नहीं होगी। आयुक्त ने कहा कि तीन मई के बाद यदि कोई आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

सीएम भगवंत मान ने की पार्टी विधायकों के साथ बैठक, कहा- अपने हलकों के विकास कार्यों की योजना तैयार करें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 19 अप्रैल 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी से सभी विधायकों से कहा है कि वह अपने-अपने हलके की समस्याओं और लंबित विकास कार्यों का एक ब्लू-प्रिंट तैयार करके लाएं ताकि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर जल्द […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां