रमन सिंह ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन, कोरोना आपदा राहत कोष में विधायक निधि से 10 लाख रुपये

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राजनांदगांव। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने 1 माह का वेदन देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी विधायक निधि से दस लाख रुपए कोरोना आपदा राहत कोष में देने की भी अनुशंसा की है. इस संबंध में उन्होंने राजनांदगांव कलेकटर को पत्र लिखा है. यही नहीं रमन सिंह ने शनिवार को राजनांदगांव में 3000 मास्क भी सार्वजनिक स्थलों में वितरित करवाए.

जिला मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ रमन सिंह ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग एवं सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संक्रमण के इस दौर में प्रशासन की कसावट एवं राहत व्यवस्था बेहतर ढंग से कार्य कर रही है. रमन सिंह ने कहा कि संस्कारधानी नगरी के नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन घर पर रहकर कर रहे हैं. जिससे कोरोना यहां महामारी का रूप नहीं ले सका. उन्होंने आगे भी नागरिकों को सावधान एवं सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आगे आने वाला समय महत्वपूर्ण है हमें घर पर रहकर ही करोना संक्रमण के इस आक्रमण का मुकाबला करना है.

Leave a Reply

Next Post

लॉकडाउन के बाद पलायन को लेकर केंद्र सख्त, कहा- सील करें राज्यों और जिलों की सीमाएं

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । लॉकडाउन के बाद पलायन की स्थिति पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन का पालन करवाना डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट और एसपी की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार की तरफ से आदेश दिया गया है कि सभी राज्यों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल