प्राइवेट अस्पतालों में भी शीघ्र चालू होगा कोरोना मरीजों का ईलाज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 1 सितम्बर 2020। बिलासपुर में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अब अपोलो अस्पताल के अलावा अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के ईलाज की सुविधा शीघ्र प्रारंभ होगी। इस संबंध में आज जिला प्रशासन द्वारा आई.एम.ए. की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि महादेव हाॅस्पीटल, आर.बी. हाॅस्पीटल और बजाज नर्सिग होम में शीघ्र ही कोरोना मरीजों को ईलाज उपलब्ध होगा। महादेव हाॅस्पीटल और आर.बी. हाॅस्पीटल में 100-100 बेड के अस्पताल है। प्रत्येक अस्पताल में लगभग 20 से 25 वेंटिलेटर उपलब्ध है। कोविड-19 से पीड़ित गंभीर पीड़ित मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है। जिसको देखते हुए इन अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का ईलाज शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। इसके साथ ही अपोलो अस्पताल में वर्तमान में कोरोना मरीजों के लिए 10 बेड उपलब्ध है जिसे बढ़ाकर 50 बेड करने का निर्देश दिया गया है। श्री राम केयर हाॅस्पीटल द्वारा बजाज नर्सिंग होम में 25 बेड कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके अतिरिक्त किम्स हाॅस्पीटल एवं अन्य अस्पतालों मे कोरोना मरीजो के ईलाज की सुविधा हेतु आवश्यक तैयारी करने कहा गया।

वर्तमान में जिले में 100 बेड के कोविड हाॅस्पीटल के साथ साथ 75 बेड का रेलवे अस्पताल, कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए पंडित सुंदर लाल शर्मा मुुक्त विश्वविद्यालय के चित्रकूट छात्रावास में 150 बेड एवं प्रयास विद्यालय के छात्रावास में 250 बेड सहित लगभग 800 बेड उपलब्ध है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन प्राईवेट अस्पतालों में भी कोविड-19 के मरीजों के ईलाज की व्यवस्था की जा रही है।

बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंशिका पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन, संभागीय कोविड अस्पताल की प्रभारी डाॅ. मधुलिका सिंह ठाकुर, आई.एम.ए. के सचिव एवं अन्य पदाधिकारी, प्राइवेट अस्पतालों के संचालक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना संक्रमण के दौर में डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण माह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 1 सितम्बर 2020। कोरोना संक्रमण के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डिजिटल माध्यमों से राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। आज से प्रारंभ हुआ पोषण माह 30 सितम्बर तक चलेगा। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान डिजिटल माध्यम का […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार