20 हाथियों के दल ने खेतों में खड़ी धान की फसल को किया चौपट, दहशत में ग्रामीण

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूरजपुर। जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज घुइ वन परिक्षेत्र में लगभग 20 हाथियों के दल ने खेतों में पहुंचकर खड़ी धान की फसल को पूरी तरहब तबाह कर दिया है, जिसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं. किसानों की कई एकड़ जमीन में लगी धान की फसल बर्बाद हो चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी गांव से हाथियों को हटाने में लापरवाही बरती जा रही है.

घुइ वन परिक्षेत्र में आए दिन हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. वहीं वन अमला हाथ पर हाथ धरे हुए है. 20 हाथियों के दल गांव के पास ही डेरा जमाए हुए हैं ऐसे में गांव के लोग घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं.

जान बचाने के लिए मजबूर ग्रामीण

हाथियों का झुंड़ जब गावों में प्रवेश करता है तो गांव से बच्चे-बूढे जान बचाने के लिए छिपना पड़ता है. जिले में लगभग 100 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं, जिसकी वजह से पिछले कुछ दिनों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल तबाह हो चुकी है.

Leave a Reply

Next Post

जेएनयू छात्रों की हुंकार- बार-बार घेरेंगे संसद, फीस वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन

शेयर करे नई दिल्ली : दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल फीस की बढ़ाए जाने के बाद छात्रों ने जो विरोध शुरू किया है वह अभी तक थमा नहीं है. मंगलवार को जेएनयू छात्र संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सीधे तौर पर सरकार को चैलेंज किया कि वह […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'