विश्व कप का खिताब ज्यादा दूर नहीं है’, एशिया कप जीतने के बाद दीप्ति शर्मा ने भरी हुंकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। एशिया कप खिताब को रिकॉर्ड सातवीं बार जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि अब विश्व कप का खिताब ज्यादा दूर नहीं है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम को सिर्फ एक हार का सामना पाकिस्तान के खिलाफ करना पड़ा। टीम ने अन्य मैचों में बड़ी जीत दर्ज की। फाइनल में टीम ने श्रीलंका की पारी को नौ विकेट पर 65 रन पर रोकने के बाद आठ विकेट की एकतरफा जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के आठ मैचों में 13 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ सीरीज’ का खिताब जीतने वाली दीप्ति ने कहा, ”एक टीम के तौर पर हमने पहले मैच से लेकर फाइनल तक अच्छा प्रदर्शन किया। जाहिर है, जब आप फाइनल जीतते हैं तो यह आपको आत्मविश्वास देता है।

उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 7.69 की औसत से विकेट निकाले और फाइनल में चार ओवर में महज सात रन देकर टीम की जीत की नींव रखी। दीप्ति ने कहा, ”एक टीम के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और एक दूसरे का समर्थन किया है जो अच्छा है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हम हर मैच का लुत्फ उठाना चाहते थे।

भारत ने 2018 के फाइनल में बांग्लादेश से हारने के अलावा एशिया कप के सभी सत्र जीते हैं। भारतीय महिला टीम ने हालांकि विश्व कप जीत का स्वाद अब तब नहीं चखा है। टीम 2005 और 2017 में एकदिवसीय विश्व के फाइनल में पहुंची है जबकि 2020 में टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया है। एशिया कप जीत से उत्साहित दीप्ति ने कहा कि विश्व कप जीत अब दूर नहीं है। दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप का अगला सत्र सिर्फ चार महीने दूर है।

दीप्ति ने कहा,” गेंदबाजी और बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अगर हम ऐसे ही काम करें तो विश्व कप भी ज्यादा दूर नहीं है। जब भी हम अगली बार फाइनल खेलेंगे तो यही मानसिकता होगी। एशिया कप की यह जीत निश्चित रूप से बहुत मदद करेगी। जीत के क्षण आपको आगामी श्रृंखला के लिए आत्मविश्वास देते हैं।”

Leave a Reply

Next Post

75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित, प्रधानमंत्री बोले- 'देश डिजिटल इंडिया के सामर्थ्य का साक्षी'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा, आज देश डिजिटल इंडिया के सामर्थ्य का फिर एक बार साक्षी बन रहा […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार