अंधविश्वास पर गहरी आस्था, फिर एक महुआ पेड़ सोशल मीडिया में वायरल

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

जबलपुर, मध्यप्रदेश। होशंगाबाद के बाद अब जबलपुर में भी महुआ पेड़ का जादू चल रहा है। यहां आए दिन दूर-दूर से लोग पहुंच का अपना मर्ज ठीक होने का दावा कर रहे हैं। इस महुआ के पेड़ को आस्था कहे या अंधविश्वास। या अंधविश्वास पर भारी पड़ रही आस्था ऐसा ही देखने को मिल रहा है जबलपुर जिले से 50 किलोमीटर दूर वरगी विधानसभा अंतर्गत तिंसा ग्राम पंचायत के लोढ़ी पिपरिया गांव में। जहां एक महुआ के पेड़ में लोग पूजा कर रहे है। लोगों में इस पेड़ के प्रति इतनी आस्था है कि लोग ईश्वर का स्वरुप मान पूजा अर्चना कर रहे हैं। खासकर महिलाओं में काफी श्रद्धा भक्ति देखी जा रही है। सुबह होते ही हुजूम उमड़ पड़ता है और पूजा अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहता है।

लोग चमत्कार मानकर पेड़ को छूने के लिए पहुंच रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस भीड़ को देखकर भी हैरान है। हालांकि अभी तक किसी की बीमारी यहां ठीक हुई हो ऐसा किसी ने दावा नहीं किया है, लेकिन लोगों का लगातार यहां पहुंचना जारी है। लोगों का मानना है कि पेड़ में भगवान शिव शंकर की कृपा से कोई दैवीय शक्ति विराजमान है। क्योंकि इसके पास पहुंचने पर पेड़ लोगों को अपने पास खींचता है। इस बात की सूचना आग की तरह सोशल मीडिया के चलते फैल गई। लगभग पंद्रह दिनों में करीब लाखों लोग चमत्कारी पेड़ को छूने पहुंच चुके हैं।

बताया जा रहा है कि गांव का कहना है कि इस पेड़ पर एक ऐसा प्रकाश दिखा की देखकर आंखे फटी की फटी रह गई। जब पास में जाकर पेड़ को छूकर देखा तो शान्ति मिली और जब गांव के लोगों ने महुआ के पेड़ की पूजा अर्चना की तो उनके रोग और दर्द गायब हो गए। तभी आसपास के लोगों ने भी इसे आजमाया, जिसके बाद से ही यहां लोग पहुंच रहे हैं। यह पेड़ तिंसा ग्राम पंचायत के वरगी विधानसभा क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज के बाद लोगों में ये भ्रांति फैल गई है कि इस पेड़ को छूने से कोई भी बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है। बस इसी बात को सच मानकर रोजाना हजारों की तादाद में लोग केवल इस पेड़ को छूने पहुंच रहे हैं।

हालत ये है कि प्रशासन के लिए हजारों लोगों की इस भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया है। पुलिस, प्रशासन व वन विभाग अंधविश्वास के कारण लगे इस मेले से सभी बुरी तरह परेशान हैं और जंगल के कानून भी बेअसर हो गए हैं। महुआ के पेड़ की कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई और यह खेल आज एक आस्था या फिर कहें अंधविश्वास के रूप में बड़ा रूप ले चुका है। लोगो ने आस्था के नाम पर चंदा इकट्ठा करना भी चालू कर दिया है। ग्रामीण आने जाने वाले लोगों से व्वस्था के नाम पर पैसे लेकर मोटी रकम वसूल रहे हैं।

पेड़ की छूने से इलाज होने की कतई पुष्टि नहीं करता। आज ऐसा कोई नहीं है जो परेशानियों और बीमारियों से न घिरा हो, लेकिन कुछ लोग बस इसी बात फायदा उठाते हैं। अंधविश्वास की जड़े इतनी मजबूत होती है कि आसानी से लोग इसके चंगूल में फंस जाते हैं। बता दें हाल में होशंगाबाद में भी ठीक ऐसे ही महुआ के पेड़ को छूने से बीमारी ठीक होने की भ्रांतियां फैलाई गई थी। वॉट्सएप और यूट्यूब में बकायदा पेड़ का वीडियो भी वायरल किया गया था। एक दिन में लाखों लोग पेड़ को छूने जूट रहे थे। लेकिन बीमारियां किसी की दूर नहीं हो रही थी। बाद में प्रशासन ने पेड़ के पास धारा 144 लगाकर बढ़ रहे अंधविश्वास पर रोक लगाया था।

Leave a Reply

Next Post

हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

शेयर करे दंतेवाड़ा। जिले के सीजीएम न्यायालय में शुक्रवार को 302 का आरोपी संजय निषाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है. जो कि बीजापुर उपजेल से दन्तेवाड़ा कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था. जिसकी तलाश में दन्तेवाड़ा की पुलिस सहित बीजापुर की पुलिस सरगर्मी से जुटी है. संजय निषाद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं