पुंछ आतंकवादी हमले के सिलसिले में कई लोग हिरासत में लिए गए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 22 अप्रैल 2023। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के वाहन पर हुए आतंकवादी हमले की जांच के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को कई लोगों को हिरासत में लिया हैं। सू्त्रों ने आज यहां बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि इलाके में सेना और पुलिस का शुरू किया गया तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा, जांच में खोजी कुत्तों और हेलिकॉप्टरों को भी सेवा ली जा रही है। उन्होंने बताया कि भीमबेर गली से भाटा धुरियान तक जम्मू को राजौरी और पुंछ जिलों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 144-ए पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।       

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक उच्च स्तरीय दल ने सेना के वाहन हमला स्थल का दौरा किया। एनआईए की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और पूरे हालात का जायजा लिया। डीजीपी के साथ एडीजी जम्मू जोन मुकेश सिंह भी थे। बाद में उन्होंने राजौरी सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ कई बैठकों की और समग्र सुरक्षा स्थिति तथा क्षेत्र में शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की। हमले में शहीद हुए जवानों में पंजाब के हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह और ओडिशा के लांस नायक देबाशीष बिस्वाल शामिल हैं। सेना ने शुक्रवार को शहीद पांच जवानों के लिए पुष्पांजलि समारोह भी आयोजित किया।  

बीएसएफ ने रामगढ़ बॉर्डर पर चलाया तलाशी अभियान, संदिग्धों को देखकर की फायरिंग

पुंछ हमले के बाद बीएसएफ ने रामगढ़ बॉर्डर पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों को भांपते हुए बीएसएफ ने हवाई फायरिंग भी की। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे नारायनपुर पोस्ट के पास पाकिस्तान की तरफ से संदिग्धों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया।  इससे पहले शुक्रवार को बीएसएफ के डीजी सुजॉय लाल थाउसेन ने जम्मू पहुंचकर बॉर्डर का हाल जाना था। उधर, पुंछ हमले के बाद बीएसएफ की ओर से बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। पुंछ के भिंबर इलाके में एलओसी पर बीएसएफ की भी तैनाती की गई थी।

बालाघाट में दो महिला नक्सली कमांडर मुठभेड़ में ढेर, 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में शनिवार तड़के करीब तीन बजे हॉक फोर्स और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। इसमें दो महिला कमांडरों को ढेर कर दिया गया। दोनों पर 14-14 लाख रुपये यानी कुल 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार तडके गढ़ी थानान्तर्गत कांधला के जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने हॉक फोर्स की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हॉक टीम ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड में भोरभ देव एरिया कमांडर सुनीता तथा खटिया मोर्च एरिया कमांडर सरिता को हॉक फोर्स ने मार गिराया। सुनीत पहले टाडा दलम में थी और वर्तमान के विस्तार दलम के लिए काम कर रही थी। कबीर के साथ सरिता गार्ड के रूप में काम करती थी। दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। महिला नक्सलियों के पास दो बंदूक, कारतूस, खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुए मिली है। मुठभेड़ में और भी नक्सली घायल हुए हैं, जिनकी तलाश पुलिस और हॉक फोर्स के जवान कर रहे हैं। बालाघाट के आईजी संजय कुमार, एसपी समीर सौरभ और हॉक फोर्स के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 22 अप्रैल 2023। जिले में गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात बस और ट्रक की टक्कर में बस सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर