किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 24 अक्टूबर 2026। राजधानी में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सिकंदराबाद गांव में धार्मिक यात्रा पर गए एक किसान के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, घर से 20 तोला से अधिक सोने के जेवर, करीब आधा किलो चांदी और नौ गुल्लकों में रखे लगभग नौ लाख रुपये चोरी हो गए। परिवार ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई है। वारदात से परेशान किसान ने आरोपियों का सुराग देने या उन्हें पकड़वाने में मदद करने वाले के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। हालांकि, पुलिस ने घटना और चोरी गई संपत्ति को लेकर संदेह जताया है। मामले की जांच की जा रही है।

किसान के घर से जेवरात और नकदी गायब
पुलिस के अनुसार, ग्राम सिकंदराबाद निवासी 42 वर्षीय किसान फूल सिंह साहू का परिवार दो दिन पहले ओरछा की धार्मिक यात्रा पर गया था। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। घर लौटने पर परिवार को चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार के मुताबिक, घर से रानी हार, गले के दो हार, चार टॉप्स, पांचाली, सोने की चूड़ियां, तीन अंगूठियां, बिंदिया, मंगलसूत्र और सोने की चेन सहित कई आभूषण गायब मिले। इसके अलावा चांदी का करधौना और चेन भी चोरी होने की जानकारी दी गई है। परिवार ने बताया कि घर में रखी नौ गुल्लकों में जमा करीब नौ लाख रुपये भी गायब हैं। पीड़ित पक्ष ने चोरी गए सामान की सूची पुलिस को सौंप दी है। साथ ही आरोपियों का सुराग देने या उन्हें पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। हालांकि, चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने घटना पर जताया संदेह
थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से चोरी गए सामान की सूची मिली है। पुलिस को चोरी गई संपत्ति और घटनाक्रम को लेकर संदेह है। उन्होंने जांच के बाद 24 घंटे में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।

बुजुर्ग के घर से नल का वाल्व और सीवेज के ढक्कन चोरी
राजधानी में चोरी की एक अन्य घटना अरविंद विहार कॉलोनी में सामने आई। यहां रहने वाले 77 वर्षीय अमल कुमार गार्गिया ने दिल्ली से लौटने के बाद चोरी की शिकायत दर्ज कराई। घटना के समय वह अपने बेटे के पास गए हुए थे। उनके मकान से नल का वाल्व और सीवेज के ढक्कन चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बताया गया कि इसी व्यक्ति ने पड़ोसी राघवेंद्र सिंह के घर में भी प्रवेश किया था। घटना के समय राघवेंद्र सिंह इंदौर गए हुए थे। उनके घर से पीतल का हैंडल लॉक, बैंक पासबुक और चेकबुक चोरी होने की शिकायत सामने आई है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें

शेयर करे28 को सीएम करेंगे लोकार्पण इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 24 अक्टूबर 2026। कुमेड़ी एमआर-10 पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 100 करोड़ रुपए से अधिक की भारी-भरकम राशि खर्च करके एक भव्य अंतरर्राज्यीय बस टर्मिनल यानी आईएसबीटी का निर्माण करवाया गया है। इसके संचालन तथा संधारण का ठेका एक निजी […]

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी