आरोपी महिला के पति ने कहा-हां मेरी पत्नी के हाई प्रोफाइल नेताओं से संबंध थे लेकिन किसी का कोई फायदा नहीं उठाया

indiareporterlive
शेयर करे

भोपाल, मध्य प्रदेश के हनीट्रैप मामले में नेहरू नगर से गिरफ्तार एक आरोपी महिला के पति ने माना कि मेरी पत्नी के कई हाई प्रोफाइल मंत्रियों से संबंध थे. लेकिन हमने कभी किसी का कोई फायदा नहीं उठाया. लेकिन इस शख़्स ने जांचपर सवाल उठाया कि जब एफआईआर में मेरी पत्नी का नाम नहीं है तो फिर किस आधार पर उसकी गिरफ़्तारी हुई. आख़िर पुलिस किसके कहने पर काम कर रही है और किसे बचाने के लिए हमें फंसा रही है. हनीट्रैप मामले में नेहरू नगर से एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया था.ये आरोपी महिला अब इंदौर जेल में बंद है. उस आरोपी महिला के पति ने अपनी पत्नी को बेकसूर बताया.उसका कहना है जब उसकी पत्नी को पकड़ा गया था, तब वो भी उसे साथ था.मिनाल रेसीडेंसी स्थित आरोपी महिला के घर से नहीं, बल्कि 14 लाख रुपए पड़ोसी से बरामद किए गए थे.पुलिस ने आरोपी महिला के पति और बेटे के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जप्त की थीं, लेकिन पुलिस ने पति, बेटे और तीन पड़ोसियों को छोड़ दिया. आरोपी महिला के पति ने कहा,मेरा कोई एनजीओ नहीं है. ना ही मेरी पत्नी ने मुझे कोई टेंडर दिलवाया. एफआईआर में मेरी पत्नी का नाम नहीं है. उसकी कोई पहचान भी नहीं हुई. मिनाल में रहने वाली महिला ने मेरी पत्नी का नाम लिया और मेरी पत्नी की गिरफ़्तारी कर ली गयी. इस आरोपी महिला के पति ने ये भी कहा कि रिवेरा टाउन में रहने वाली महिला से हमारा कोई परिचय नहीं है. उस आरोपी महिला के भाई के एनजीओ को करोड़ों के काम मिले हैं. मिनाल की आरोपी महिला ने कई रसूख़दारों को फंसाया है. पुलिस किसी दबाव में हमें फंसा रही है.मिनाल रेसीडेंसी और रिवेरा टाउन से गिरफ्तार आरोपी महिलाओं के कई बड़े नेताओं और अफसरों से संपर्क थे. तीन बार बनी एसआईटी को लेकर अब कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने भी सवाल खड़े किए हैं.उन्होंने कहा एसआईटी के पुराने अधिकारी-कर्मचारी जानकारी लीक कर सकते हैं.उनके पास केस से जुड़ी सभी जानकारियां हैं.इसलिए नए एसआईटी चीफ को इन अधिकारियों कर्मचारियों पर नजर रखना चाहिए.

Leave a Reply

Next Post

रायसेन में हादसा: नदी में बस गिरने से एक बच्चे सहित छह की मौत, 18 घायल

शेयर करे रायसेन, मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी, जिससे उसमें सवार दो महिला, एक बच्चा सहित छह लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी है और 18 अन्य घायल हो गये, जिनमें से ग्यारह घायलों को भोपाल ले जाया गया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले