रायसेन में हादसा: नदी में बस गिरने से एक बच्चे सहित छह की मौत, 18 घायल

indiareporterlive
शेयर करे

रायसेन, मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी, जिससे उसमें सवार दो महिला, एक बच्चा सहित छह लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी है और 18 अन्य घायल हो गये, जिनमें से ग्यारह घायलों को भोपाल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर से छतरपुर जा रही बस बुधवार देर रात्रि रायसेन के दरगाह पर अनियंत्रित होकर रीछन नदी में गिर गयी, जिसमें दो महिला और एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 18 लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुचे स्थानीय लोगों ने प्रसाशन की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इनमें 11 भोपाल रेफर किये गए हैं। 7 रायसेन अस्पताल में भर्ती हैं। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंच गया और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव घायल हो गए। वहीं कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने गंभीर घायल को इलाज के लिए 50 हजार और घायलों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष राय ने बताया की बस को निकालने के लिए मंडीदीप से क्रेन बुलबाई जा रही है। उन्होंने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है। अभी भी होमगार्ड के 10 जवान सर्चिंग अभियान में जुटे हैं। मृतकों की पहचान रवि बंसल छतरपुर, सागरबाई रायसेन, अनवर खान सागर, उजेफा खान बेगमगंज और दो वर्ष का बच्चा दीपक बंसल तथा एक अन्य की पहचान नहीं सकी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजधानी भोपाल से 40 किलोमीटर दूर बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। रायसेन के जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह बस इंदौर से चल कर छतरपुर जा रही थी और रीछन नदी में गिर गई। उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। भार्गव ने बताया कि 11 घायलों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है जबकि सात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भार्गव खुद और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला बचाव कार्य की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से बस को पानी से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि संभवत: बस तेज गति से जा रही थी और चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के बाद वह पुल की दीवार तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। कलेक्टर ने कहा कि मूसलाधार बारिश के चलते रीछन नदी उफान पर है।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी से लेकर जेपी नड्डा तक करेंगे प्रचार

शेयर करे भोपाल, मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले झाबुआ (सु) विधानसभा सीट पर अगले महीने 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाला है. प्रदेश में 15 साल बाद सत्ता में आने वाली कांग्रेस (Congress) पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा (BJP) के लिए यह उपचुनाव कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा […]

You May Like

घर से स्कूल जाने निकली नाबालिग से दुष्कर्म....|....आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म....|....सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने वाले डेवलपर पर 8 लाख जुर्माना....|....पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण....|....अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....जीआईएस से पहले निवेश जुटाने की कवायद तेज....|....जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शन....|....पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी कार....|....ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत ने बढ़ाए कदम....|....रूसी तट के पास तेल टैंकर पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला