लड़की भगाने के शक में रस्सी से बांधकर युवकों की चप्पलों से की पिटाई

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नीमच : रतलाम के नामली में लड़की भगाने के शक में एक युवक की चप्पलों से परिजनों एवं गांव वालों ने जमकर पिटाई कर दी। उसके साथ दो अन्य साथियों को भी नहीं छोड़ा सभी को रस्सी से बांधकर पीटा। इधर मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस बल पहुंचे जिसके बाद युवक को छुड़कार मामले को शांत कराया। वहीं, कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल नामली थाना क्षेत्र के भारापत्थर इलाके में अर्जुन नामक एक युवक ने ताल तहसील के फतेहपुर गांव की रहने वाली लड़की को छह महीने पहले भगा ले गया था। जिसकी परिवार वालों ने गुमशुदगी की शिकायत ताल थाना क्षेत्र में दर्ज कराया था। लड़की के मिलने के बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया गया था।

उसके बाद परिवार वालों ने लड़की को अपनी मौसी के यहां नामली के पास भारापत्थर में रहने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भेज दिया गया था। लड़की कई महीनों से अपनी मौसी के यहां पर रह रही थी। इस बीच प्रेमी अर्जुन बार—बार जाकर उससे मिल रहा था।

इस दौरान नामली के बारापत्थर में सिगरेट लेने के लिए रुका जिस पर धर्मेंद्र नामक युवक जो कि लड़की का रिश्तेदार है। उसने अर्जुन को पहचान लिया जिसके बाद परिवार और गांव वालों ने रस्सी से बांधकर अर्जुन और उसके दो साथियों की चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस ने माम्जिअल दर्ज कर सभी का मेडिकल कराया गया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

दर्दनाक हादसा : दो कारों में हुई भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

शेयर करेइंदौर। भाई दूज की सुबह इंदौर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। इंदौर के तेजाजी नगर थाना इलाके में रालामंडल के पास दो कारों की टक्कर के बाद 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि 4 वर्ष का बच्चा सहित 6 […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही