दर्दनाक हादसा : दो कारों में हुई भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर। भाई दूज की सुबह इंदौर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। इंदौर के तेजाजी नगर थाना इलाके में रालामंडल के पास दो कारों की टक्कर के बाद 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि 4 वर्ष का बच्चा सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छह घायल हो गए। जिसे को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से सुबह चार मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज हुई थी दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बड़ी मुश्किल से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। एक परिवार महू के आर्मी एरिया का बताया जा रहा है, तो वही दूसरा परिवार यूपी के गोंडा का है।

मरने वालों में एक सेना का अधिकारी भी शामिल है। हादसे में चार पुरुष,एक महिला और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में समृद्धि पार्क महू के जयप्रकाश, उनके पिता नानूराम,माँ सुशीला,बेटे आरव सहित छह के मरने की बात सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही कारें बहुत तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान आमने-सामने टकरा गई। वहां से गुजर रहे लोगों को इस टक्कर की तेज आवाज सुनाई दी और फिर वे उस ओर लोगों को कार से बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े। इन्हीं लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद तेजाजी नगर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले लाया गया। पुलिस अभी भी कुछ घायलों की पहचान करने के प्रयास में होती है। पुलिस मृतकों के परिजन के आने के बाद पीएम करेगी और पूरी जांच के बाद ही किसकी गलती है,उसका खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के बंद... छह महीने मायके खरसाली में किए जा सकेंगे दर्शन

शेयर करेउत्तरकाशी: उत्तराखंड के चार धामों में से एक यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज दोपहर शीतकाल के लिए बंद हो गए. भैयादूज के दिन मुहुर्तानुसार केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होते हैं. इससे पहले सुबह केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे. गंगोत्री के […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही