राजगढ़ में भीषण हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 5 की मौत

indiareporterlive
शेयर करे

सोमवार सुबह NH52 पर सारंगपुर के समीप हुआ हादसा

इनोवा में सवार औरंगाबाद, महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे महंत अनन्त गिरी महाराज की भी मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में नेशनल हाईवे 52 पर इनोवा और वैगन आर कार में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सोमवार सुबह हुई दुर्घटना में मरने वाले 4 लोग इंदौर के एक ही परिवार के हैं।इंदौर के भागीरथपुरा में रहने वाले यादव परिवार के सदस्य पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर गुना से वापस इंदौर अपने घर लौट रहे थे। दूसरी तरफ से इनोवा कार से महाराष्ट्र के औरंगाबाद से महाराष्ट्र महंत सोमेश्वर गिरी और महान अनंत गिरि महाराज अपने दो सहयोगियों एवं एक बच्चे के साथ लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान सारंगपुर के समीप गोपालपुरा में दोनों वाहन आमने सामने की भिड़ंत हो गई।

टना इतनी भीषण थी कि वैगन आर के परखच्चे उड़ गए जबकि इनोवा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में इंदौर के भागीरथ पुरा निवासी शैलेश यादव उम्र 40 वर्ष, उनकी मां दुलारी यादव- 60 वर्ष और पुत्र मोहित यादव- उम्र 14 वर्ष एवं इनोवा कार में सवार महंत आनंद गिरी महाराज की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, अस्पताल पहुंचने के बाद अमर यादव, उम्र 65 वर्ष की भी मौत हो गई।

दुर्घटना में वैगन आर कार में सवार सुनील यादव 14 वर्ष को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है जबकि इनोवा में सवार महंत सोमेश्वर गिरी, ड्राइवर सार्थक बाघ 22 वर्ष, अभिषेक 19 वर्ष और कैलाश 14 वर्ष को गंभीर अवस्था में सहारनपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सभी बड़ोद बाजार औरंगाबाद के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती और उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर जिले के 106 ग्राम पंचायत जुडे़ भारत नेट परियोजना से : भारत नेट परियोजना के माध्यम से इन्टरनेट की सुविधा अब ग्राम पंचायतों तक

शेयर करेवन धन योजना में सीएससी संचालकों के माध्यम से डिजीटाईजेषन कार्य प्रारंभ इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 22 जून 2020। भारत नेट परियोजना के प्रथम चरण में बस्तर जिले 106 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जा रहा है। जिसमें विकासखण्ड बस्तर एवं विकासखण्ड तोकापाल के कुल 106 ग्राम पंचायतों में इन्टरनेट […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल