सीहोर: मंहगाई के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, गाना गाकर किया विरोध प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 18 जनवरी 2022। सीहोर के गंज में सोमवार को महिलाओं ने मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और  मंहगाई डायन गाना गाकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बाई ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संदेश लड़की हूं, लड़ सकती हूं, को देश भर की महिलाओं तक पहुंचाने का क्रम प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल के निर्देश पर मिला है। इसे लेकर हमारी जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर के आह्वान पर सीहोर ब्लॉक में आयोजन किया गया।

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने कहा कि “बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार” का नारा देकर देश में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे देश को महंगाई का तोहफा दिया है। जरूरत की हर चीज महंगी हो चुकी है। एक तरफ रिपोर्ट आ रही है कि देश की 50 प्रतिशत आबादी की आमदनी 13 प्रतिशत से अधिक घट गई है। मोदी सरकार महंगाई बढ़ाकर मुनाफाखोरी में लगी हुई है। गरीबों को भगवान भरोसे छोड़कर देश के चुनिंदा अमीरों की तिजोरियां भरने वाले फैसले लेने वाली मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिये भजन भी गाए गए, बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

कांग्रेस का जनजागरूकता अभियान
भाजपा के विरोध में कांग्रेस जनजागरूकता अभियान चलाने की तैयारी में है। प्रकोष्ठ के महासचिव हरीश आर्य ने कहा कि बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ सड़कों पर नजर आएंगी। शहर महिला कांग्रेस की ओर से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से शहर कांग्रेस महिला कार्यकर्ता गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से रूबरू कराएंगी। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई के विरोध में आम जनमानस को एकजुट भी करेंगे, जिससे सरकार बैकफुट पर आए और महंगाई पर लगाम लगाए।

ढोल मंजीरे के साथ निकाली जाएगी रैली
महिला कांग्रेस जन जागरूकता अभियान के तहत ढोलक, नगाड़े, मंजीरे और अन्य संसाधनों को साथ लेकर गली-गली में रैली निकालेंगी और महंगाई के विरोध में गीत गाते हुए लोगों को जागरूक करेंगी। वहीं  नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा की पोल भी खोली जाएगी। रैली के जरिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की समस्याएं सुनेगी और पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगी। 

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में ट्रैफिक नियमों के पालन पर सख्ती: नंबर प्लेट और साइलेंसर में हेरफेर हुआ तो ड्राइवर और दुकानदार पर चलेगा केस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 18 जनवरी 2022। मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। नंबर प्लेट में किसी तरह की छेड़छाड़ या साइलेंसर की आवाज को बदलने की कोशिश की गई तो न केवल गाड़ी मालिक और ड्राइवर पर बल्कि ऐसा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल