चलती ट्रेन में महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियरग्वालियर  में एक महिला ने चलती ट्रेन में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. गर्भवती महिला दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी. जब ट्रेन ग्वालियर पहुंचने वाली थी तभी उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा.

ऐसी स्थिति में उसी वक्त गर्भवती महिला को किसी हॉस्पिटल में पहुंचा पाना संभव नहीं था. मौके पर बिना किसी डॉक्टर की मदद के ही महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. ट्रेन जैसे ही ग्वालियर स्टेशन पहुंची तभी तुरंत इस घटना की सूचना रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) को दी गई.

गर्भवती महिला की ट्रेन में डिलीवरी की सूचना मिलते ही RPF की महिला टीम ने जल्द ही प्रसूता की मदद के लिए ट्रेन में महिला के पास पहुंची. RPF ने महिला और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तुरंत उनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया. अब अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख मे जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं.

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य के लिये हानिकारक नशा जैसे तंबाखू, शराब से बचना जरूरी- सांसद

शेयर करेराष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सांसद ने आयुर्वेद पद्धति को जीवनशैली में अपनाने की अपील बिलासपुर: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरी जयंती के अवसर पर आज चिंगराजपारा में जिला स्तरीय आयुष मेला, योग प्रदर्शन एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अरूण साव ने किया। उन्होंने […]

You May Like

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: राजधानी में मामलों में बढोतरी....|....ग्वालियर में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी अब पहुंच गए मालदा, अवैध रूप से रह रहे थे....|....भागीरथपुरा कांड में 36 मौतों का सच सामने नहीं आया....|....निलंबित सिपाही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार....|....सीएम योगी बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, पारदर्शी ढंग से होगी....|....काला सागर से होर्मुज तक बढ़ा संकट....|....बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे में 'बंदरबांट': सुप्रीम कोर्ट नाराज....|....दो करोड़ की एफडी का झांसा, मेडिकल भुगतान का बहाना....|....छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर....|....रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प