पटना में भाजपा नेता की हत्या; लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने मार दी गोली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 09 सितंबर 2024। पटना सिटी में भाजपा चौक मंडल के अध्यक्ष मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मुन्ना शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुन्ना शर्मा के बेटे का रविवार को छेका कार्यक्रम था। सोमवार की अहले सुबह अपने परिवार को छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक पहुंचे थे। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा सोने के चेन छिनने के क्रम में उन्हें गोली मार दी गई। मौके पर ही मुन्ना शर्मा की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

एक दिन पहले बेटे का छेका हुआ था
घटना की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार को मुन्ना शर्मा जी के घर पर उनके बेटा का छेका कार्यक्रम हुआ था। सोमवार की सुबह वह अपने परिवार के लोगों को ऑटो पर छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास पहुंचे थे। ऑटो से छोड़ने के बाद वह मंदिर के नजदीक वह बैठ गए। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से तीन अपराधी उनके पास पहुंचे और लूटपाट की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान एक अपराधी उनके गले का सोने का चेन छीन लिया और फिर तीनों अपराधी आराम से मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश

इधर, मॉर्निंग वॉक करने निकले कुछ लोगों के द्वारा जब यह देखा गया तो मुन्ना शर्मा को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौक थाने को दी। सूचना पाकर चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की पुष्टि करते हुए चौक थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि सोमवार की सुबह मुन्ना शर्मा की हत्या का मामला सामने आ रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से छानबीन शुरू कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी इस मामले में बातचीत की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

दहशतगर्दों के घुसपैठ के मंसूबे नाकाम, सेना ने ढेर किए दो आतंकी; भारी मात्रा में हथियार बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 09 सितंबर 2024। भारतीय सेना को खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में इनपुट मिले। इसके बाद सेना ने आठ सितंबर की मध्यरात्रि को लाम और नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में एक घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस