बुमराह ने बनाया रूट को अपना शिकार, 25 टेस्ट पारियों में 10वीं बार किया आउट; हेजलवुड की बराबरी की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लीड्स 22 जून 2025। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट के बीच एक बार फिर प्रतिस्पर्धा देखने मिली। रूट के लिए बुमराह का सामना करना आसान नहीं होता और लीड्स के दूसरे दिन ऐसा फिर देखने मिला। दिन के खेल की समाप्ति से पहले बुमराह ने रूट को अपना शिकार बनाया और इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। रूट पहली पारी में 58 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। 

बड़ा खतरा बन सकते थे रूट
भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई थी। इंग्लैंड ने ओली पोप के शतक और बेन डकेट के अर्धशतक की मदद से स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 209 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भारत से 262 रन पीछे चल रही है। भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और जैक क्रावली को सस्ते में आउट किया था जो चार रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद पोप और डकेट ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े और टीम को संभाला। बुमराह ने फिर डकेट को बोल्ड किया जो 62 रन बनाकर आउट हुए। अंत में बुमराह ने जो रूट का भी विकेट लिया। बुमराह की गेंद पर रूट स्लिप में करुण नायर को कैच थमा बैठे। रूट भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे, लेकिन इससे पहले ही बुमराह ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। 

बुमराह सर्वाधिक बार रूट को आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज
बुमराह इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में रूट को सर्वाधिक बार आउट करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। लाल गेंद के प्रारूप में 25 पारियों में 10 बार बुमराह ने रूट को अपना शिकार बनाया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी 31 पारियों में रूट को इतनी ही बार आउट किया है। टेस्ट में रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के नाम है जिन्होंने 31 पारियों में 11 बार इस इंग्लिश बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई है। 

टेस्ट में रूट बनाम बुमराह 
बुमराह और रूट के बीच टेस्ट क्रिकेट में रोचक जंग देखने मिलती है। दोनों के बीच लाल गेंद के प्रारूप में प्रतिद्वंद्विता कड़ी रहती है, लेकिन बुमराह कई बार रूट को अपना शिकार बनाने में सफल रहे हैं। रूट और बुमराह के बीच टेस्ट में आमने-सामने की बात करें तो 25 पारियों में बुमराह ने रूट को 570 गेंदें खिलाई हैं जिसमें रूट ने 29 के औसत से 290 रन बनाए हैं, जबकि वह 10 बार इस भारतीय तेज गेंदबाज की गेंद पर पवेलियन लौटे हैं।

Leave a Reply

Next Post

चीन-पाक और बांग्लादेश मिलकर पका रहे भारत के खिलाफ खिचड़ी ! कुनमिंग में हुई ऐतिहासिक बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 22 जून 2025। चीन ने पहली बार पाकिस्तान और बांग्लादेश  के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक  आयोजित कर दक्षिण एशिया के कूटनीतिक संतुलन को नया मोड़ दे दिया है। यह बैठक कुनमिंग शहर (चीन के युन्नान प्रांत) में 19 जून को हुई, जिसमें तीनों देशों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं