ग्वालियर में बनेगा अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक: शिवराज सिंह चौहान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियर 26 दिसंबर 2022। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक के रूप में उनकी एक विशाल प्रतिमा स्थापित करने के साथ एक अनुसंधान केंद्र निर्मित किया जाएगा. चौहान दिवंगत राजनेता की 98वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘ग्वालियर गौरव दिवस’ समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए।

चौहान ने सभा को बताया कि ग्वालियर में एक भव्य वाजपेयी स्मारक बनाया जाएगा, जिसमें ऑडियो वीडियो के माध्यम से दिवंगत नेता के जीवन और कार्यों को उजागर करने के लिए एक ई-पुस्तकालय और अनुसंधान केंद्र होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना पर काम जल्द ही शुरू होगा. संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे राष्ट्रों द्वारा निगरानी से बचकर किए गए पोखरण परमाणु परीक्षण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए, चौहान ने कहा कि इस साहसिक कदम ने भारत को एक परमाणु शक्ति बना दिया था। सिंधिया और तोमर ने वाजपेयी के ग्वालियर से जुड़ाव को भी याद किया और देश के लिए उनके योगदान की सराहना की. पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. इस अवसर पर शास्त्रीय सरोद वादक अमजद अली खान, प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ वीके सारस्वत, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ जमाल युसूफ, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इशिका चौधरी और शिक्षाविद् ओपी दीक्षित को ‘ग्वालियर गौरव सम्मान’, जबकि प्रसिद्ध कवि हरिओम पवार को ‘अटल कवि सम्मान’ से नवाजा गया.

Leave a Reply

Next Post

बाबर आजम ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि, बने ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसका पहला टेस्ट कराची नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां