प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर, 50% कमीशन वाले ट्वीट पर बवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 13 अगस्त 2023। विधानसभा चुनाव से पहले एक चिट्ठी ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी। इस चिट्ठी को लेकर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। वायरल चिट्ठी में ठेकेदारों के एक संगठन द्वारा कथित तौर पर 50 फीसदी कमीशन देने पर भुगतान देने मिलने का आरोप लगाया है, ये चिट्ठी जबलपुर हाईकोर्ट को लिखी गई थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में ट्वीट प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के आरोपों को झूटा बताते हुए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।  

बीजेपी नेताओं द्वारा दर्ज कराई गई इस एफआईआर में प्रियंका गांधी केअलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी है। प्रदेश सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने भी राजधानी भोपाल में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। बीजेपी नेताओं ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को भ्रामक और भय फैलाने वाला बताया है। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा संयोगितागंज थाना एवं ईओडब्ल्यू विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई। बीजेपी नगर के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस 50 फीसदी कमीशन की मांग संबंधित एक पत्र को लेकर अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया है, इसी तरह के ट्वीट को कमलनाथ सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने भी बगैर सोचे समझे किया है। 

प्रियंका गांधी ने ने ट्वीट किया था जिसमें एक चिट्ठी का जिक्र करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही ठेकेदारों को भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षाबलों ने फुल ड्रेस में की रिहर्सल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अगस्त 2023। स्वतंत्रता दिवस में सिर्फ दो दिन का समय बचा है, ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आज दिल्ली के लालकिले पर सुरक्षाबलों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। भारतीय वायुसेना के एएलएच ध्रुव […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल