दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने लुढ़काया पारा, ठिठुरे लोग; ओले भी गिरे, आज भी येलो अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2024। राजधानी में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशान भी होना पड़ा। ग्रेटर नोएडा में देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 42.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वर्ष 1923 के बाद दिसंबर में इतनी ज्यादा बारिश पांचवीं बार दर्ज की गई। 13 दिसंबर, 2019 को 33.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। आरके पुरम में लगातार बारिश के कारण फुटपाथ का एक हिस्सा ढह गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में शुक्रवार सुबह दिल्ली में मध्यम से तेज स्तर की बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 14.6 डिग्री रहा। इसमें 24 घंटे में 9.5 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक बारिश डीयू इलाके में रिकॉर्ड की गई, जबकि पूसा केंद्र में 35 मिमी, लोधी रोड में 34.2, पालम में 31.4, रिज में 30.4, सफदरजंग में 30.2 व आया नगर में 18.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बारिश और रविवार व सोमवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इधर, स्मॉग के कारण दिन में ही बारिश के बीच अंधेरा छाया रहा। ऐसे में वाहन चालकों ने लाइट जलानी पड़ी। सफदरजंग में सुबह सात बजे के दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम केंद्र में सुबह साढ़े दस बजे तक दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी, पहाड़ी इलाकों से गांवों पर फेंके बम; सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 28 दिसंबर 2024। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक बार फिर सशस्त्र समूहों के बीच फिर गोलीबारी हुई। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्र से हथियारबंद समूह ने जिले के सनसाबी और थमनापोकपी गांवों […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए