ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक के सीने पर चोट के निशान नजर आने के बाद घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं। कुछ लोगों ने लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने, तो कुछ ने किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कबीरधाम, 24 अक्टूबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले कबीरधाम जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के सभी 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करनी होंगी। इनमें 108 पुराने […]

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी