राउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम, मिलेगी 2023 विश्व कप के मैचों की मेजबानी : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

indiareporterlive
शेयर करे

 20000 दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में विश्व कप 2023 के मैच खेले जायेंगे

ओडिशा एक बार फिर 2023 विश्व कप हॉकी का मेजबान होगा

टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी भुवनेश्वर और सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 24 दिसंबर 2020। भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में बनाया जाएगा।यह स्टेडियम 2023 में पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम में 20,000 दर्शक मैच देख पाएंगे. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

15 एकड़ जमीन पर इस स्टेडियम का निर्माण बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा, ‘हमने पहले ही घोषणा की है कि ओडिशा एक बार फिर 2023 में प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी विश्व कप का गौरवशाली मेजबान होगा।’

टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी भुवनेश्वर और सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में होगा। जिले के दिलीप तिर्की और सुनीता लाकड़ा जैसे कई मशहूर खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है. हॉकी की लोकप्रियता जिलेभर में देखी जा सकती है।

मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, ‘हम राउरकेला में 20,000 की क्षमता वाला नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाएंगे। स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी. मुझे उम्मीद है कि यह विश्व में हॉकी के सर्वश्रेष्ठ स्थल के रूप में उभरेगा।’

हाल ही में एक उच्च स्तरीय टीम ने राउरकेला का दौरा किया था, जिसने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए शहर में बुनियादी ढांचे और संबद्ध सुविधाओं की समीक्षा की। सुंदरगढ़ जिले के 17 ब्लॉकों में सिंथेटिक हॉकी टर्फ विकसित करने का काम शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Next Post

IPL पर BCCI का फैसला: आईपीएल में 2 और टीमें होंगी शामिल , 2022 से 10 टीमों का टूर्नामेंट

शेयर करेअहमदाबाद में बीसीसीआई की 89वीं सालाना आम सभा बैठक  फर्स्ट क्लास प्लेयर्स पुरुष और महिला सबके नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा BCCI ने क्रिकेटर्स का इंश्योरेंस कवर बढ़ाकर 5 लाख से 10 लाख रुपए इंडिया रिपोर्टर लाइव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की गुरुवार को अहमदाबाद के मोटेरा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं