गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 नवंबर 2020। गोवा की पूर्व राज्यपाल और प्रतिष्ठित साहित्यकार मृदुला सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। वह 77 बरस की थीं। 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मी मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं। उनकी गिनती बीजेपी के प्रभावी नेताओं में की जाती थी। वह एक सफल राजनीतिज्ञ के अलावा एक सफल लेखिका भी रहीं हैं। मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मृदुला सिन्हा जी को जनता की सेवा के लिए उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति।’

मृदुला सिन्हा जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति- गिरिराज सिंह 
बिहार के बेगुसराय से भाजपा से सांसद गिरिराज सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा जी के निधन से मन व्यथित है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। हमारे माथे पर से एक आशीर्वाद उठ गया। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें।’

Leave a Reply

Next Post

देश की पहली महिला स्पेशल क्लीनिक छत्तीसगढ़ में : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को दाई-दीदी क्लीनिक का करेंगे शुभारंभ

शेयर करेमहिला सशक्तिकरण की दिशा में अभिनव पहल: महिला चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क उपचार की सुविधा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत महिलाओं के लिए स्पेशल क्लीनिक का संचालन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं