हिंसा के बीच सीएम बीरेन सिंह का बड़ा एलान, आज से जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 23 सितम्बर 2023। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आम जनता को एक बड़ी राहत दी है। सीएम सिंह ने आज से यानी की 23 सिंतरबर जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू करने का एलान किया है। राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद लगभग पांच महीने से ही इंटरनेट सेवाएं बंद थी। 

मणिपुर में तीन मई से हिंसा शुरू हुई थी, जिसके बाद से राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। हिंसा को देखते हुए पहले महज पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी, लेकिन बाद में फिर इसे पांच दिन और बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री के टीम के एक सदस्य ने मीडिया को बताया कि यह निर्णय संबंधित टीमों को भेज दिया गया है और अब कुछ ही घंटों में राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू हो जाएगी। 

मोबइल इंटरनेट सेवाएं लगातार चाढ़े चार महीने से प्रतिबंधित हैं। वहीं 25 जुलाई को एक सरकारी आदेश के बाद ब्रॉडबैंड सेवाओं को सशर्त रूप से बहाल कर दिया गया था। पिछले महीने मणिपुर उच्च न्यायालय ने भी राज्य सरकार को अलग-अलग मामलों के आधार पर चरणबद्ध तरीकों से मोबाइल नंबरों को सूचीबद्ध करके मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया था। 

Leave a Reply

Next Post

पुराने पोस्ट को लेकर फंसे कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो, निज्जर की हत्या पर भारतीय यूजर्स ने दिखाया आईना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 सितम्बर 2023। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। दरअसल भारतीय यूजर्स ने जस्टिन ट्रूडो को निशाने पर ले लिया है और […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही