हैदराबाद में कोहली का कमाल; आईपीएल में जड़ा छठा शतक, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 19 मई 2023। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में अपना छठा शतक लगाया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार (18 मई) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 63 गेंद की पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 158.73 का रहा। कोहली के शतक की बदौलत आरसीबी ने हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। 13 मैच में उसके 14 अंक हो गए। कोहली की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई।

कोहली ने चार साल बाद आईपीएल में जड़ा शतक
विराट ने आईपीएल में चार साल बाद शतक लगाया है। कोहली ने पिछला शतक 2019 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने ईडन गार्डन्स में 100 रन की पारी खेली थी।  वह सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं। गेल ने भी छह शतक लगाए थे। इनदोनों के बार राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर का नंबर आता है। बटलर ने पांच शतक लगाए हैं।

आरसीबी आठ साल बाद हैदराबाद में जीता
विराट के पारी की बदौलत आरसीबी ने 2015 के बाद इस मैदान पर जीत हासिल की है। अब तक वह यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ मैच खेल चुकी है। उसे दूसरी जीत नसीब हुई है। 2015 में आरसीबी ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर छह विकेट से मैच को अपने नाम किया था. तब कोहली ने 19 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए थे।

कोहली का हैदराबाद में पहला शतक
टी20 क्रिकेट की बात करें तो विराट का इस मैदान पर यह पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने चार अर्धशतक लगाए थे। कोहली ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 मैचों में 592 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 59.2 का रहा। कोहली का स्ट्राइक रेट यहां 141.62 का रहा है।

डुप्लेसिस के साथ मिलकर किया कमाल
विराट ने फाफ डुप्लेसिस के साथ पहले विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी की। आईपीएल में आरसीबी के लिए यह पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़े साझेदारी है। पहले स्थान पर भी कोहली ही है। उन्होंने 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल के साथ नाबाद 181 रन जोड़े थे।

Leave a Reply

Next Post

ज्ञानवापी में शिवलिंगनुमा आकृति की कार्बन डेटिंग पर अगली सुनवाई तक रोक, हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2023। सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मिली शिवलिंग जैसी आकृति की कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी में शिवलिंगनुमा आकृति की कार्बन डेटिंग का आदेश दिया था। इसके बाद […]

You May Like

लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर....|....दार्जिलिंग में गूंजा संथाल समाज का इतिहास, राष्ट्रपति बोलीं- प्रकृति-विकास का संतुलन बनाए रखें....|....'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी